{"_id":"f068e95a5eb2f94d0866b8f2fddd8cf2","slug":"the-counting-of-votes-will-be-on-the-table-a-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना टेबल पर रहेगा एक व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना टेबल पर रहेगा एक व्यक्ति
ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत हुए चुनाव में मतों की गणना के लिए मतगणना कार्मिकों तथा गणना पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया।
राजकीय इंटर कालेज के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में प्रभारी अधिकारी (कार्मिक प्रशिक्षण) चंद्रचूड़ दुबे ने मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के नवीनतम निर्देशों के साथ- साथ मतगणना प्रक्रिया के संचालन से संबंधित जानकारी दी। बताया कि ग्राम प्रधान तथा सदस्य ग्राम पंचायत के मतों की गणना अलग- अलग मेजों पर होगी।
मतगणना टेबल पर एक समय में एक ही उम्मीदवार, उसका मतगणना अभिकर्ता अथवा निर्वाचन अभिकर्ता में से कोई एक व्यक्ति उपस्थित रहेगा। किसी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति को मतगणना एजेंट नहीं बनाया जाएगा। मतगणना कर्मियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट 12 - 12 घंटे की होगी। प्रत्येक न्याय पंचायत के जिस ग्राम की मतगणना प्रारंभ की जाएगी, उसकी उद्घोषणा लाउड स्पीकर से की जाएगी।
बूथवार मत पेटियां निकाली जाएंगी और मतगणना भी बूथवार होगी। इसके लिए सुनिश्चित किया जाएगा कि एक बूथ से संबंधित कोई मत पेटिका स्ट्रांग रूम में छूटने नहीं पाए।
विज्ञापन
सदस्य ग्राम पंचायत का परिणाम सहायक निर्वाचन अधिकारी व प्रधान का परिणाम निर्वाचन अधिकारी घोषित करेंगे। गणना के दौरान मतपत्रों को उनके रंगों के अनुसार अलग- अलग गड्डियां बनाई जाएंगी। निर्वाचन अधिकारी वैध तथा संदिग्ध मतपत्रों की जांच कर निर्णय लेंगे। पर्यवेक्षक मतपत्रों के बंडल तथा गणना पर्ची निर्वाचन अधिकारी को सौंपेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने मतगणना पर्ची भरने, मतपत्रों को अस्वीकृत करने, निर्वाचन परिणाम तैयार करने से पूर्व परिशिष्ट पांच, परिशिष्ट छह तथा परिशिष्ट सात को भरने की जानकारी गणना कार्मिकों को प्रदान की गई। डीसी मनरेगा नरेंद्र देव द्विवेदी ने कहा कि मतगणना एवं परिणाम की घोषणा का कार्य निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम स्तर होता है।
मतगणना कार्मिक तथा पर्यवेक्षक त्रुटि रहित व पार दर्शी ढंग से मतगणना कार्य को संपन्न कराएं। प्रभागीय वनाधिकारी वी के जैन ने भी मतगणना कार्मिकों को संबोधित किया।