{"_id":"6800037d40bdd1215d0cc4bd","slug":"the-committee-will-investigate-the-standards-of-cowshed-construction-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-133478-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गोशाला निर्माण के मानकों की समिति करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गोशाला निर्माण के मानकों की समिति करेगी जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवनिर्मित गोशाला निर्माण के कार्य गुणवत्ता की जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। गोवंश आश्रयस्थल बानपुर व कालापहाड़ का टीम निरीक्षण करेगी।
जनपद में सात गोवंश आश्रयस्थल निर्माणधीन हैं, जिसमें खिरियामिश्र, बिजरौठा, टौरिया, गढ़ौली, बानपुर, कुचदों, कालापहाड़ शामिल हैं। कुचदों व खिरियामिश्र गोवंश आश्रयस्थल का हस्तांतरण हो चुका है। अन्य गोवंश आश्रयस्थल के हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। लेकिन, बानपुर व कालापहाड़ गोवंश आश्रयस्थल अभी तक पूर्ण नहीं हुआ है।
यहां निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायतें आ रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे ने इन दोनों गोवंश आश्रयस्थल की गुणवत्ता की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है, जिसमें जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग रोहित त्रिपाठी व सहायक अभियंता डीआरडीए संदीप तिवारी को नामित किया है।
विज्ञापन
उन्हें सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। क्योंकि हाल में पशुधन विकास मंत्री ने समीक्षा बैठक के दौरान अधूरी पड़ी गोशालाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए थे, जिसमें उक्त दो गोशालाएं भी शामिल थीं।प