फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The color of fun spread among the youth

Lalitpur News: युवाओं पर चढ़ा मस्ती का रंग

Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The color of fun spread among the youth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली पर गांव से शहर तक होली की धूम दिखी। कहीं ढोलक की थाप पर तो कहीं डीजे की धुन पर होली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
बृहस्पतिवार की रात में होलिका दहन होते ही एक दूसरे को अबीर-गुलाल व रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हुआ। अगले दिन शुक्रवार सुबह होते ही बच्चों ने पिचकारियों से एक दूसरे पर रंग डालना शुरू किया तो दिन बढ़ते ही रंग का असर बड़ों पर भी दिखने लगा।
विज्ञापन

लोगों ने मोहल्लों में साउंड बजाकर एक दूसरे पर रंग डालकर होली खेलना शुरू किया। धीरे-धीरे गली, मोहल्ला हो फिर मुख्य बाजार व मंदिर सभी जगह लोग रंगों से सराबोर हो गए। कई लोग टोलियों में घूमकर होली खेलते नजर आए। लोगों ने अपनों से बड़ों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद भी लिया। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने भी टोलियां बनाकर घरों व कॉलोनियों में एकत्रित होकर जमकर नाच गाना किया। एक दूसरे पर जमकर गुलाल, अबीर लगाया, तो रंग भी उड़ेला। कटरा बाजार, छत्रसालपुरा, सरांयपुरा, रावरपुरा, चौबयाना, पुरानी बजरिया, खिरका मोहल्ला, बड़ापुरा, सरदारपुरा, तलैयापुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा, गांधीनगर, चंडी मंदिर, तालाबपुरा, डोंडाघाट आदि स्थानों पर खूब होली खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed