{"_id":"61ad183176fec95c28687c10","slug":"the-claims-of-pothole-free-roads-are-proving-to-be-hollow-how-can-anyone-come-out-of-here-lalitpur-news-jhs2102993126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखले साबित हो रहे गड्ढामुक्त सड़कों के दावे, यहां से कोई निकले तो कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखले साबित हो रहे गड्ढामुक्त सड़कों के दावे, यहां से कोई निकले तो कैसे
विज्ञापन
मड़ावरा क्षेत्र की बीच से टूटी सड़क
- फोटो : LALITPUR
मड़ावरा/ललितपुर। तहसील मड़ावरा क्षेत्र में शासन के गड्ढा मुक्त सड़कों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। मुख्यालय मड़ावरा से गिरार, धौरीसागर, हंसरा, नाराहट, रखवारा व सौजना आदि स्थानों तक जाने वाले संपर्क मार्गों की अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। कई मार्गों में तो डामर नजर तक नहीं आ रहा है। सड़कों पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। कई बार वाहन अनियंत्रित होकर गिरने का भय बना हुआ है। आए दिन बाइक चालक गिर कर चुटहिल हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
मड़ावरा से सौजना तक लोक निर्माण विभाग की 21 किमी लंबी सड़क अनदेखी के चलते जर्जर हालत में हो गई है। सड़क के गड्ढों से वाहन तो दूर पैदल चलना तक राहगीरों के लिए दूभर हो रहा है। साथ ही कस्बा से मड़ावरा में हंसरा होकर गिरार तक जाने वाली सड़क संपर्क मार्ग दोनों की हालात दयनीय हो गई है। सड़क से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। आए दिन बाइक चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
मड़ावरा से गिरार लोक निर्माण विभाग की 17 किमी लंबी सड़क है। जो वर्तमान में गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से चार पहिया वाहन भी सुविधा से नहीं निकल पा रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक भी महिला सवारियों को बिठाकर नहीं निकल पा रहे हैं। मरम्मत के नाम पर विभाग द्वारा पेंचवर्क कराया गया है, जो चंद दिनों में उखड़ गया। अब हालत जस की तस हो गई है।
विज्ञापन
मड़ावरा से हंसरा-हंसरी होकर गिरार संपर्क मार्ग है। हंसरा तक आठ किमी लंबी पीडब्लूडी की सड़क गिट्टी व कटों में तब्दील हो गई है। हंसरा से बम्हौरी खुर्द तक जिला पंचायत द्वारा संपर्क मार्ग सोलिंग युक्त है, जिसमें काफी बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां पर पुलिया पर कच्ची मिट्टी डाल दी है। इससे फिसलकर गिरने का भय बना रहता है। भारी वाहनों के फंसने का खतरा है। राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठाना पड़ रही है।
कस्बा से बम्हौरीखुर्द होकर गर्रौली से गिरार तक प्रधानमंत्री सड़क योजना द्वारा तीन किलोमीटर की लंबी सड़क का निर्माण किया गया था, अब सड़क की हालत खराब हो गया है। सड़क मरम्मत की राह देख रही है। जबकि इस मार्ग से गिरार होकर मध्यप्रदेश में सागर, छतरपुर, बंडा आदि स्थानों समेत क्षेत्रीय नागरिकों का ग्रामीण अंचल में आवागमन होता है, सड़कों की बदहाल हालात और गड्ढों से होकर गुजरना दूभर हो रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़कों की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
गांव से गिरार जाने वाले रास्ते में हंसरा से आगे नहर की पुलिया पर चिकनी मिट्टी व गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सजन सिंह बम्हौरीखुर्द
गिदवाह तिराहे से कारीटोरन तक पूरी सड़क खराब हो चुकी है, उनके गांव में तो पूरी सड़क ही गड्ढों में गुम हो गई है, राहगीरों का बुरा हाल है।
रघुवीर, बिघाई
रनगांव से गांव तक तीन किमी लंबी सड़क देखरेख के अभाव में बिल्कुल जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों की कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं हो रही है।
सोबरन सिंह, गढ़ौलीखुर्द
विधान सभा चुनाव से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त होंगी
विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। विधान सभा चुनावों से पहले सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
मनोहर लाल पंथ, श्रम सेवायोजन, राज्यमंत्री