{"_id":"56fd72da4f1c1b1c49f00105","slug":"the-children-will-have-to-study-old-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को करनी होगी पुरानी किताबों से पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को करनी होगी पुरानी किताबों से पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
books lalitpur news
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों का नवीन शैक्षिक सत्र भले ही आज से आरंभ हो रहा हो, पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नई पुस्तकों की आपूर्ति अभी तक नहीं की जा सकी है, इससे विभाग की तैयारियों का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। इन हालात में बच्चों को पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी।
परिषदीय विद्यालयों का मौजूदा शैक्षिक सत्र 31 मार्च को समाप्त हो गया है। साथ ही आज से नए शैक्षिक सत्र का आगाज होगा। इस दौरान स्कूलों में बच्चों का नामांकन व कक्षाएं संचालित होंगी पर अभी तक विभाग द्वारा नई पुस्तकों का इंतजाम नहीं हो पाया है और न ही शासन ने कोई निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसी स्थिति में विभागीय अफसरों ने पुरानी पुस्तकें इकट्ठी कर बच्चों को उनका वितरण कराने का निर्णय लिया है। इसी के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बार में एबीआरसी कालका प्रसाद अवस्थी व हेमंत तिवारी की मौजूदगी में पुरानी पुस्तकों का वितरण किया गया। शिक्षकों का मानना है कि नवीन पुस्तकें जुलाई माह में ही मिलने की उम्मींद है।
इनका कहना है
जब तक नवीन पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हो जाती, तब तक पुरानी पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य होगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी यादव
बीएसए ललितपुर।