फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The Chief Minister honored the beneficiaries and the meritorious female student.

Lalitpur News: मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों और मेधावी छात्रा को किया सम्मानित

Sun, 21 Jun 2026 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister honored the beneficiaries and the meritorious female student.
युवा उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए चेक व स्मार्टफोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक और अन्य सामग्री वितरित कर सम्मानित किया। साथ ही हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्रा को भी प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर लाभार्थी उत्साहित और गौरवान्वित नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत संदीप और सत्येंद्र को पांच-पांच लाख रुपये के ब्याजमुक्त एवं गारंटीमुक्त ऋण के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। वहीं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत हाईस्कूल परीक्षा में जिले की छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मोहिनी पटेल को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुमंगला योजना के तहत आसी याज्ञिक को सात हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नंदनी को स्मार्टफोन वितरित किया गया। वन ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत कृषक फूल सिंह और जाहर सिंह को वित्तीय सहायता के चेक दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ निशांत सागर को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता का चेक प्रदान किया गया। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत रीना, गीता, विद्युत सखी जमुना और बीसी सखी भागकुंवर को आरएफ और सीआईएफ के चेक वितरित किए गए।मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के बाद लाभार्थियों ने खुशी जताई और इसे अपने लिए प्रेरणादायी पल बताया।

-------------------------
डीएम-एसपी ने भेंट की ओडीओपी उत्पादों की टोकरी
कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के तहत जिले में निर्मित उत्पादों की टोकरी भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को उत्पादों की विशेषताओं की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed