फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The case was not written after the suicide note, the victim's father is taking action against the police

सुसाइड नोट के बाद नहीं लिखा मुकदमा, पीड़ित पिता कार्रवाई को लगा रहा पुलिस के चक्कर

Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The case was not written after the suicide note, the victim's father is taking action against the police
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास एक लॉज में ठहरे युवक का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था और उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, इसके बाद भी इस मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है, जबकि पीड़ित पिता कार्रवाई के लिए पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी है।
विज्ञापन

जनपद झांसी के नैनागढ़ कसाई बाबा लखन पार्षद के पास निवासी रविंद्र वाजेपयी ने डीआईजी झांसी एवं पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र देकर बताया कि उसका बेटा उदय बाजपेयी एक कोरियर कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य करता था। कंपनी के तीन कर्मचारियों द्वारा कंपनी में घपला करते थे, जिसका उसके बेटे ने विरोध किया तो तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बेटे ने लखनऊ में कंपनी के अधिकारी से शिकायत की थी। उसके पास उन लोगों का वीडियो था। बीते दस सितंबर को रात में उसकी बेटे ने उससे फोन पर बात की, इसके बाद 11 सितंबर तक उसका फोन नहीं आया। जब उसने फोन लगाया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा। उसी दिन उसके घर झांसी में बेटे की कंपनी से कुछ लोग भी आए, जो वेरीफिकेशन करने आने की बात कह रहे थे। उनके नाम पूछने पर नहीं बताए और चले गए। उसे कुछ शंका होने पर उसने अपने दूसरे बेटे को आगरा भेजा तो उसका बेटा उदय कमरे में और कंपनी में भी नहीं मिला। जिस पर उसने आगरा एतमतदौला थाने पर उदय की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद वह झांसी वापस आ गया और प्रेमनगर थाना झांसी में भी शिकायत दी। सोलह सितंबर तक भी उसके बेटे की जानकारी नहीं लग सकी। जिस पर वह अपने पूरे परिवार के साथ आगरा एममतदौला थाने पहुंचा, जिस पर पुलिस ने वहां की चौकी पहुंचा दिया और दूसरे दिन आने को कहा। अगले दिन 17 सितंबर को वह चौकी पहुंचा तो कोई नहीं मिला। इतने में प्रेमनगर थाना झांसी से फोन आया कि उसके बेटे ने पारासर लॉज में ललितपुर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस पर वह दोपहर तीन बजे ललितपुर परिवार सहित पहुंचा, जहां लॉज में उसके बेटे का शव देखा। उसकी गर्दन में जो रस्सी थी, उसमें कई गांठें लगी हुई थीं एवं शव जमीन पर रखा था। उसके बेटे का मोबाइल तीन टुकड़ों में टूटा था, सिम भी टूटी हुई थी। उदय के पास जियो कंपनी की सिम भी और उसने अपने छोटे भाई शिवम को मेसेज किया था कि जब तक तुम आओगे देर हो जाएगी। जबकि शव के पास जो सिम मिली है वह बीएसएनएल की बता रहे हैं। तभी से वह लगातार रिपोर्ट लिखाने के लिए भटक रहा है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उसने आरोप लगाया कि उसके बेटे की धमकी देकर हत्या की गई है, जिसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। उसने चेतावनी दी है कि यदि उसके बेटे की हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाती है तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। पीड़ित पिता ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed