{"_id":"6227a9b1170139519529a281","slug":"the-car-was-in-high-speed-brakes-had-failed-during-the-accident-lalitpur-news-jhs21637493","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार में थी कार, हादसे के वक्त फेल हो गए थे ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार में थी कार, हादसे के वक्त फेल हो गए थे ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। महरौनी क्षेत्र के ग्राम छायन के पास कार हादसे का शिकार युवक पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। कार की तेज रफ्तार ने उनकी जान ले ली। थोड़ी देर पहले तक जिस कार में मौज मस्ती और हंसी ठिठोली हो रही थी, कुछ देर बाद वहां मातम और चीखें थीं। जिसने भी हादसे का मंजर देखा, उसका दिल दहल गया।
पशुपालन विभाग के सैदपुर फार्म पर मृतक रामकिशोर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसके दोस्त दिनेश, महेश, मनीष, रोहित और रवि मंगलवार को उसके पास फार्म पर मिलने के लिए पहुंचे थे। उनकी पिकनिक मनाने की योजना थी। बताया जाता है कि इस दौरान मनीष की कार से महरौनी की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में चने का खेत देखकर उन्होंने कार रोकी और वहीं चने का होरा खाने के साथ पिकनिक मनाना शुरू कर दिया। काफी देर तक रास्ते दोस्त आपस में हंसी मजाक करते रहे। इसके बाद मनीष के कहने पर सभी कार से महरौनी के लिए निकल पड़े।
आपसी बातचीत के चलते कार की रफ्तार तेज हो गई। उनकी कार ग्राम छायन के पास अजान तिराहा पर ही पहुंची थी कि तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए एक नीम के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चीखपुकार मची, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
धमाके की आशंका के चलते काफी देर तक कोई भी कार के पास नहीं गया। इसके बाद कुछ ग्रामीण साहस कर कार के पास पहुंचे और घायलों और मृतकों को कार से निकालने का काम शुरू कर दिया। हादसे का मंजर जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया। इतनी देर में पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
बताया जाता है कि मृतक रामकिशोर का एक बेटा और एक बेटी है। वहीं मृतक दिनेश पुत्र सीताराम का भाई महेश भी कार में सवार था और वह गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि देर शाम को अन्य दो घायलों में मनीष पुत्र कमल एवं रोहित पुत्र बृजकिशोर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कार में सवार सभी लोग सैदपुर फार्म से महरौनी जा रहे थे और रास्ते में ग्राम छायन के पास उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को झांसी रेफर कर दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
-कामता प्रसाद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महरौनी।