फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The budget councilors boycott

पार्षदों ने किया बजट बैठक का बहिष्कार

Tue, 29 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
The budget councilors boycott
ngr palika metting, lalitpur news - फोटो : amarujala
ललितपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट पारित करने के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर किया।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका सभागार में वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट पारित कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बैठक करीब 10 मिनट ही चली थी कि पार्षद आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे और उन्होंने बहिष्कार कर दिया। इससे बैठक स्थगित कर दी गई। बहिष्कार करने वाले पार्षदों का कहना था कि नगर पालिका द्वारा शहर में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे है, इससे पार्षदों की छवि खराब हो रही है। उन्होंने पालिका अध्यक्ष के सामने अपनी शर्त रखी कि जब तक शहर के सभी वार्डों में संतोषजनक कार्य नहीं होंगे, वह बहिष्कार करते रहेंगे।

बहिष्कार करने में पार्षद विवेक दरौनियां, प्रदीप शर्मा, ममता तिवारी, पंकज जैन, मु.इदरीश राईन, धर्मेंद्र कुमार, आशाराम कुशवाहा, शरीक कुरैैशी, अनुराग चौबे, जहीर, भवानी सिंह यादव, अशोक कुमार, केके पंथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


पार्षद ने सौंपा इस्तीफा
स्थानीय गेंदालाल पेट्रोल पंप के पास नगर पालिका द्वारा निर्मित राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन कामर्शियल कांपलेक्स में स्थित दुुकानों की नीलामी प्रक्रिया पर नामित पार्षद प्रदीप शर्मा ने आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि नीलामी प्रक्रिया निरस्त नहीं की गई तो उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाए। बता दें इस संबंध में वार्ड नंबर 14 के पार्षद इदरीश राईन ने भी पालिका अध्यक्ष, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कराकर दोबारा दुकानों की नीलामी कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्य नहीं होने से पार्षद ने दिया इस्तीफा
नगर के वार्ड नंबर 06 मुहल्ला नेहरु नगर की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का यहां पर टोटा है। वार्ड पार्षद विवेक दरौनियां ने वार्ड में विकास कार्य नहीं होने के कारण अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पार्षद ने इस्तीफा देने के पीछे कारण बताया कि नेहरु नगर में सड़कों व नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। नागरिकों को कोई सुविधा नहीं है। क्षेत्र में पेयजल की कोई उचित व्यवस्था नहीं है और बिजली के खंभे नहीं हैं। पार्षद ने मांग की है कि यदि अगली बैठक तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं निकाला गया तो उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाए।

सफाई निरीक्षक को भी लिया निशाने पर
नगर के लगभग समस्त वार्ड पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें लंबे समय से तैनात मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आर के लवानियां पर सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पार्षदों ने निरीक्षक का स्थानांतरण कराने की मांग की। इसमें कहा गया कि सफाई निरीक्षक की लापरवाही व लचर कार्यप्रणाली से नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है। ज्ञापन पर पार्षद भवानी सिंह यादव, रागिनी ऋतु समैैया, इदरीश राइन, आशाराम, पार्वती, मुस्तफा खां, पुष्पारानी, पंकज जैन, सहारा बानो, रजनी रजक, कमल सिंह यादव, रामसकी आदि के हस्ताक्षर अंकित हैं।


पार्षदों ने क्षेत्र में विकास के कार्यों के मुद्दे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया है। बजट पारित होना अति आवश्यक है, इसलिए पार्षदों की मांग से डीएम को अवगत करा दिया है, ताकि समस्या का समाधान निकल सके और जल्द ही बोर्ड बैठक बुलाकर बजट पारित कराया जाएगा।

- राकेश कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी


वार्ड नंबर 6 के पार्षद विवेक दरौनियां ने अपने वार्ड में विकास कार्य की समस्याओं को बोर्ड बैठक में रखा था, जिसका सभी पार्षदों व उन्होंने पूरा समर्थन किया है। इसी करण बैठक को स्थगित कर दिया है। जल्द ही प्रशासन के सहयोग से समस्याओं के समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी।
- सुभाष जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed