{"_id":"61d8a384d35bf146c94298f7","slug":"the-broker-remained-closed-in-protest-against-the-market-fee-business-of-lakhs-affected-lalitpur-news-jhs2126766160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी शुल्क के विरोध में आढ़तें रहीं बंद, लाखों का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी शुल्क के विरोध में आढ़तें रहीं बंद, लाखों का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश में मंडी शुल्क, इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार समाप्त करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने शुक्रवार को मंडी में आढ़त पर तालाबंदी कर तौल बंद रखी। इससे करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। व्यापारी नेताओं ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सचिव को सौंपा।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और मंडी व्यापार मंडल के आंदोलन के दौरान व्यापारी नेता मंडी में एकत्र हो गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंडी शुल्क समाप्त कर दिया जाए, मंडी के अंदर कार्य करने वाले व्यापारियों को लाइसेंस जारी करके रख रखाव के रूप में 0.5 प्रतिशत ले लिया जाए। मंडी की दुकानों को फ्री होल्ड रजिस्ट्री करा दी जाए। इससे सरकार पर खर्चे का भार नहीं पडे़गा, राजस्व की प्राप्ति भी होगी और प्रदेश का व्यापारी आजादी से अपना व्यापार करके प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने में अग्रसर व उद्यत होगा।
मड़ावरा के फुटकर गल्ला व्यापारियों के लाईसेंस अविलंब नवीनीकृत कराए जाए। इस मौके पर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर, गल्ला मंडी अध्यक्ष अशोक जैन, संजीव जैन, प्रसन्न कुमार जैन, संतोष चौबे, अमित जैन, अरविंद कुमार, राजेंद्र जैन, गोविंद चौबे, मुन्नालाल, जितेंद्र, मनोज कुमार जैन, सौरभ जैन पीलू, रामप्रकाश साहू, केशव साहू, अंकेश साहू, संतोष कुमार, रावेंद्र साहू, शैलेश साहू, रविंद्र जैन, पवन कुमार, दयाराम, प्रदीप जैन, मूलचंद्र साहू, देवेंद्र कुमार जैन, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंडी शुल्क समाप्त करने के लिए व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
महरौनी। जिला उद्योग प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में व्यापार मंडल एवं गल्ला व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव कार्यालय को सौंपा और सरकार से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पांच जून 2020 को एक अध्यादेश जारी करके मंडी से बाहर व्यापार कर रहे व्यापारियों पर मंडी शुल्क समाप्त कर उनको लाइसेंस की अनिवार्यता को मुक्त कर दिया था, जिससे व्यापारियों को मंडी प्रपत्र, प्रवेश कर, नौ आर, गेट पास के झंझट से मुक्ति मिल गई थी।
इस निर्णय के बाद से व्यापारी सहूलियत के साथ व्यापार कर रहा था। लेकिन, सरकार ने पुन: 10 दिसंबर को मंडी के बाहर कारोबार करने वालों पर मंडी शुल्क लागू कर दिया। इस निर्णय से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने सरकार से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की है।
ज्ञापन में उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बुंदेला, महामंत्री राजेश जैन, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अभिषेक जैन काले, विक्रम साहू, दिनेश मलैया, कैलाश पलया अध्यक्ष गल्ला व्यापार मंडल, महामंत्री मनोज मलैया, अनुपम सिंघई, संजय लौडुआ, अनिल कठरया, मनोज पवैया, कप्तान यादव आदि व्यापारी एवं व्यापार मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद