{"_id":"6866d0fdc2ff3f267107d116","slug":"the-body-of-an-old-man-who-went-to-guard-the-crop-was-found-in-the-mine-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138350-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गए वृद्ध का शव खदान में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल की रखवाली करने गए वृद्ध का शव खदान में मिला
विज्ञापन
ललितपुर/रजवारा। सब्जी की फसल की रखवाली करने गए वृद्ध का शव पास में स्थित खदान के पानी में उतराता मिला। परिजन ने शौच क्रिया के दौरान पैर फिसलकर पानी में गिरने व डूबने से मौत की आशंका जताई है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम राजवारा निवासी नीतेश राठौर के मुताबिक उसके खेत में सब्जी की फसल लगी हुई है। इसकी रखवाली करने के लिए उसके पिता रमेश राठौर (63) रात को जाते थे। बुधवार रात करीब 8 बजे उसका पिता खेत पर सब्जी की रखवाली करने गया था।
बृहस्पतिवार सुबह जब वे लोग सब्जी तोड़ने गए तो यहां पिता रमेश खेत पर नहीं मिले। आसपास खोजबीन की तो खेत की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित खदान में उसके पिता का शव उतराता मिला। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से शव को निकाला। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्र व दो पुत्री हैं।