फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a youth from Dungaria was found hanging from a noose.

Lalitpur News: डुंगरिया के युवक का शव फंदे से लटका मिला

Sun, 18 Jan 2026 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth from Dungaria was found hanging from a noose.
हाथ पर लाल स्याही से लिखा था आलोक और रतिराम ने मारा, रज्जो की कोई गलती नहीं है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना पाली के ग्राम डुंगरिया निवासी महेंद्र राजपूत का शव शनिवार को जखौरा अंतर्गत ग्राम जैरवारा में गांव के बाहर आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। मृतक के हाथ पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें कुछ नाम लिखे थे। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एक महिला और उसके पति पर हत्या की आशंका जताई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गांव वालों की मदद से शव को नीचे उतारा। कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त थाना पाली के ग्राम डुगरियां निवासी महेंद्र राजपूत (30) पुत्र रामसेवक के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतका का भाई आशीष मौके पर पहुंचा। आशीष ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके भाई महेंद्र राजपूत के बाएं हाथ पर लाल रंग से सुसाइड नोट लिखा था।
विज्ञापन

इसमें लिखा था कि आलोक और रतिराम ने उसे जान से मारा है। इसमें रज्जो की कोई गलती नहीं है। आशीष ने यह भी बताया कि उसके भाई का प्रेम प्रसंग गांव की एक विवाहिता महिला से चल रहा था। वह दो महीने से अपनी बहन के गांव जैरवारा में रह रही थी। तभी से उसका भाई महेंद्र भी उसी के साथ रह रहा था। मकर संक्रांति पर उसका बड़ा भाई आया था और 15 जनवरी को चला गया था। आशीष ने महिला और उसके पति पर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी बताया कि गांव वालों ने उसे जानकारी दी कि शुक्रवार की देर रात उसके भाई व प्रेमिका के पति के बीच विवाद भी हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई-तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। मामले की जांच कराई जा रही है।


हाथ पर लिखे मिले सुसाइड नोट की जांच में जुटी पुलिस
मृतक का छोटा भाई आशीष ने बताया कि महेंद्र के बाएं हाथ पर लाल रंग से एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा था, आलोक और रतिराम ने उसे जान से मारा है। इसमें रज्जो की कोई गलती नहीं है। पुलिस ने हाथ पर लिखे शब्दों की फोटो खींचकर अपने पास सुरक्षित की और पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed