{"_id":"695aad554e6a7199e203fefb","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-the-shop-from-home-was-found-on-the-railway-track-the-next-day-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-149172-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: घर से दुकान पर गए युवक का शव दूसरे दिन रेल पटरी पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: घर से दुकान पर गए युवक का शव दूसरे दिन रेल पटरी पर मिला
विज्ञापन
परिजनों ने ट्रेन से टकराकर हादसे का शिकार होना बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से दुकान पर काम करने गए थाना जखौरा के ग्राम पिपरा निवासी 18 वर्षीय अनुज कुशवाहा का शव रविवार की सुबह ग्राम रायपुर के पास रेल पटरी पर मिला। परिजनों ने ट्रेन से टकराकर हादसे का शिकार होने की बात कही है।
मृतक के पिता कालूराम कुशवाहा ने बताया कि उसका पुत्र अनुज कुशवाहा कस्बा जखौरा बस स्टैंड के पास स्थित मोबाइल की दुकान पर तीन माह से काम कर रहा था। शनिवार की सुबह 9 बजे वह घर से दुकान पर गया था लेकिन रात 8 बजे तक वह लौटकर घर नहीं आया। इस पर वे लोग उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
इसी बीच रविवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने बताया कि एक युवक ट्रेन से टकरा रायपुर रेलवे गेट के पास पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो देखा तो वह अनुज था। परिजनों ने ट्रेन से टकराकर हादसे का शिकार होना बताया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंची। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच की जा रही है।