फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a teenager missing from home was found in Govind Sagar Dam after 24 hours

Lalitpur News: घर से लापता किशोर का शव 24 घंटे बाद गोविंद सागर बांध में मिला

Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager missing from home was found in Govind Sagar Dam after 24 hours
- कपड़े, चप्पल और मोबाइल फोन रखा मिला बांध के किनारे
विज्ञापन

- 14 जून की सुबह घर से हुआ था लापता, परिजनों ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का कर रहे इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से लापता हुए किशोर का शव 24 घंटे बाद रविवार की सुबह गोविंद सागर बांध में उतराता मिला। बांध के किनारे कपड़े, चप्पल और स्विच ऑप मोबाइल रखा मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पर कुछ कहने की बात कही है।
रविवार की सुबह गोविंद सागर बांध में एक किशोर का शव उतराता हुआ लोगों ने देखा। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो वह मौके पर पहुंची। शव बांध के गहराई क्षेत्र में उतरा रहा था। गोताखोरों को बुलाकर शव को बाहर निकाला। उतरा रहा शव एक किशोर का था। किनारे पर ही कपड़े रखे मिले, जिसमें एक कीपैड मोबाइल रखा मिला। शव की पहचान ग्राम कुमरौल हाल शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी देवेंद्र सिंह चौहान के 16 वर्षीय पुत्र अनिकेत सिंह चौहान के रूप में उसके परिजनों ने की। अनिकेत के ताऊ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अनिकेत प्रतिदिन सुबह 5 बजे घूमने के लिए जाता था। शुक्रवार की रात को वह खाना खाकर परिजनों संग सो गया था। शनिवार की सुबह जब वह घर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसके घूमने जाने की बात सोची। लेकिन जब काफी देर तक वह लौटकर घर नहीं आया तो उसकी खोजबीन की। दोपहर तक खोजबीन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला तो कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस और परिजन दोनों अनिकेत की खोजबीन करने में जुट गए थे। उसकी मोबाइल लोकेशन लेंडियापुरा के आसपास मिली। इस क्षेत्र में खोजबीन की लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पुलिस ने बांध में शव उतराता मिलने की जानकारी दी, परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव अनिकेत का था। राघवेंद्र ने मौत के कारण पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहने की बात कही है। मृतक दो भाइयों में छोटा था और कक्षा 11वीं का छात्र था। पुलिस के मुताबिक किशोर के कपड़े, चप्पल और मोबाइल किनारे पर रखा मिला था। जिससे अनुमान है कि किशोर पानी में नहाने के लिए गया और गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। हालांकि इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि लापता किशोर की लगातार खोजबीन की जा रही थी। रविवार को उसका शव बांध में उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं, पुलिस ने किशोर के लापता होने की सूचना मिलने के बाद तकनीकी जांच शुरू की। इसके साथ घर से लेकर देवगढ़ रोड और मोहल्ला नेहरू नगर एरिया में घरों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। लेकिन सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed