फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a missing youth was found floating in the Shahzad River.

Lalitpur News: शहजाद नदी में उतराता मिला लापता युवक का शव

Sat, 21 Feb 2026 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found floating in the Shahzad River.
मोहल्ले के तीन युवकों पर से बुलाकर ले जाने का आरोप, मां ने दी पुलिस को तहरीर
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने पुल पर शव रखकर लगाया जाम, पुलिस ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के मोहल्ला लक्ष्मीपुरा निवासी संदीप राजा (22) का शव शुक्रवार सुबह शहजाद नदी में उतराता मिला। वह बृहस्पतिवार की रात से लापता था। परिजनों ने मोहल्ले के ही तीन युवकों पर घर से बुलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
पोस्टमार्टम के बाद आक्रोशित परिजनों ने निर्माणाधीन शहजाद नदी पुल के पास शव रखकर प्रदर्शन किया। सड़क पर शव रखे जाने से जाम की स्थिति बन गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद परिजनों को शांत कराया, तब जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतक के ताऊ भीकम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे मोहल्ले के तीन युवक संदीप को घर से अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान एक फार्म हाउस के टपरे में संदीप की चप्पल मिली, जो वह जल्दबाजी में पहनकर गया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह डोंडाघाट के पास नदी में शव उतराता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान संदीप राजा के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि शव के गले पर चोट के निशान थे और नाक से खून निकल रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। मृतक की मां शीला की ओर से दी गई तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है।

-------------------------
मां ने दी तहरीर
मृतक की मां शीला निवासी लक्ष्मीपुरा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मोहल्ले के तीन लोगों पर अपने पुत्र को घर से बुलाकर ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
--------------------
पुलिस निगरानी में अंतिम संस्कार
प्रदर्शन के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। देर रात भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवक का अंतिम संस्कार कराया गया
-------------------------।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed