फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The BJP celebrated Pt. Deendayal Upadhyaya's birth anniversary at every booth.

Lalitpur News: भाजपा ने हर बूथ पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई

Sat, 26 Sep 2026 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The BJP celebrated Pt. Deendayal Upadhyaya's birth anniversary at every booth.
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज जिले के प्रत्येक बूथ पर अपने प्रेरणा पुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती मनाई। भाजपा के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर यह आयोजन किया गया। बूथ इकाइयों, जिला और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने इसमें सहभागिता की। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों का आदान-प्रदान किया। नगर ललितपुर के रामनगर बूथ पर जिला अध्यक्ष पं हरिश्चंद्र रावत ने उन्हें नमन किया। उन्होंने उपाध्याय के त्यागमय जीवन, राष्ट्रवादी चिंतन और अंत्योदय की विचारधारा को प्रेरणा स्रोत बताया। रावत ने भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री देवेश कोरी, प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा , जिला महामंत्री गौरव गौतम, बब्बू राजा बुंदेला, गंधर्व सिंह लोधी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु और ध्रुव सिंह सिसौदिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed