फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The assistant teacher was suspended by the BSA.

Lalitpur News: सहायक शिक्षक को बीएसए ने किया निलंबित

Wed, 28 Jan 2026 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The assistant teacher was suspended by the BSA.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक रविकांत ताम्रकार को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक के खिलाफ अभिभावकों व गांव के लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इसके बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की।
ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम झरकौन गांव के लोगों व अभिभावकों ने 27 दिसंबर 2025 व 22 जनवरी को गांव में संचालित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक रविकांत ताम्रकार के खिलाफ विभिन्न गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत डीएम से की थी। शिकायतों में विद्यालय में बच्चों एवं अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार, मनमानी, दबंगई तथा अनैतिक आचरण के चलते विद्यालय का माहौल खराब होने के आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन

शिक्षक पर लगाए गए आरोपों को बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने प्रथम दृष्टया गंभीर एवं शिक्षक की गरिमा, आचरण एवं उत्तरदायित्व के प्रतिकूल पाया। इस पर शिक्षक को निलंबित कर ब्लॉक संसाधन केंद्र बिरधा में संबद्ध कर दिया। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों व अभिभावकों की लगातार की जा रही शिकायत पर शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बार को सौंपी और एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र प्रेषित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed