{"_id":"684b2a080477ff140809170c","slug":"the-arrival-of-moong-increased-in-the-market-the-price-reached-rs-6400-per-quintal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-137018-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मंडी में मूंग की आवक बढ़ी, भाव 6400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मंडी में मूंग की आवक बढ़ी, भाव 6400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंचे
विज्ञापन
- मसूर की आवक रह गई चार सौ क्विंटल, भाव 6100 रुपये प्रति क्विंटल
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जायद की फसल की कटाई लगभग एक महीने से हो रही है। इसमें जनपद में अधिकांश किसानों ने मूंग की फसल बोई थी, जिसके चलते अब गल्ला मंडी में मूंग की आवक बढ़ गई है। मंडी में हर रोज लगभग ढाई हजार क्विंटल से अधिक मूंग की आवक हो रही है। किसानों को मंडी में उनका दाम भी अच्छा मिल रहा है।
गल्ला मंडी में मूंग के भाव 6400 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से चल रहे हैं। हालांकि अब मसूर की आवक मंडी में कम हो रही है। रोजाना लगभग चार सौ क्विंटल मसूर की आवक मंडी में हो रही है। जबकि मसूर के भाव मंडी में 6100 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहा है। हालांकि अन्य जिंस की आवक अब सामान्य ही हो रही है। जबकि जिंस के दामों में भी ज्यादा उतार चढ़ाव नहीं है। गल्ला मंडी में गेहूं के भाव 2450 से 2460 रुपये प्रति क्विंटल रहे। जबकि चना के भाव 5300 से 5400 रुपये प्रति क्विंटल, हरी मटर 5000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल चल रहे हैं। जबकि सफेद मटर के भाव तीन हजार से 3200 रुपये प्रति क्विंटल पर हैं।