फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused who escaped from police custody was arrested by the police.

Lalitpur News: पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The accused who escaped from police custody was arrested by the police.
- फरार होने के बाद एमपी में ग्राम पठा अपने घर पहुंचने पर पकड़ा पुलिस ने
विज्ञापन

- 10 सितंबर को एसीजेएम महरौनी कोर्ट से जेल लाते समय रास्ते में उल्टी का बहाना बनाकर हो गया था फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोर्ट से जिला कारागार ले जाते समय रास्ते में उल्टी का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से भागने वाले फरार आरोपी देवेंद्र जोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
एसीजेएम महरौनी कोर्ट में बाइक चोरी के एक मामले में जारी हुए वारंट में आत्मसमर्पण करने वाले देवेंद्र जोशी निवासी ग्राम पठा थाना टीकमगढ़ मध्य प्रदेश जिला कारागार लाते समय रास्ते में पुलिस अभिरक्षा से उल्टी होने का बहाना बनाकर ग्राम मसौरा के पास से 10 सितंबर को भाग गया था। पुलिस ने महरौनी कोर्ट में कोर्ट मुहर्रिर सिपाही सोनू ठाकुर की तहरीर पर फरार आरोपी देवेंद्र जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी ने अभिरक्षा से भागने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमों को निर्देशित किया था। जिसके बाद पुलिस की टीमों ने ग्राम मसौरा कलां क्षेत्र के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे। साथ ही यहां से गुजरे नेशनल हाईवे-44 के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल भी की थी। वहीं पुलिस की एक टीम मध्य प्रदेश क्षेत्र टीकमगढ़ क्षेत्र में पहुंचकर फरार आरोपी की तलाश करते हुए सुराग लगाने में जुटी थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभिरक्षा से फरार हुए आरोपी देवेंद्र जोशी को मुखबिर की सूचना पर आरोपी के गांव पठा में घर के बाहर गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी, उपनिरीक्षक जोगेंद्र सिंह, सिपाही मोहम्मद इरफान और महिला आरक्षी सुमिरन शामिल रही। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि अभिरक्षा से भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

------
पेशेवर अपराधी है गिरफ्तार आरोपी
पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद गिरफ्तार हुआ आरोपी देवेंद्र जोशी शातिर व पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना बानपुर, कोतवाली सदर सहित एमपी के टीमकमगढ़ कोतावली में चोरी, किशोरी से दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के नौ मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed