{"_id":"b1c55bd6a7492f289f7c73b619e945f6","slug":"test-duty-officers-not-seem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों को रास नहीं आ रही परीक्षा ड्यूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों को रास नहीं आ रही परीक्षा ड्यूटी
ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में लगाई गई ड्यूटी विभिन्न विभागों के अफसरों को रास नहीं आ रही है। शायद यही वजह है कि एक के बाद एक अफसर परीक्षा ड्यूटी से छुटकारा पाने में लगे हैं।
एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र की दूरी खल रही है तो एक अफसर एसडीएम के निरीक्षण में केंद्र से गायब मिले थे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के मकसद से विभिन्न इंतजाम किए गए हैं। जहां जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, वहीं परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।
परंतु कुछ अफसरों को परीक्षा ड्यूटी पसंद नहीं आ रही है। कई अफसर अपनी ड्यूटी कटवा चुके हैं, इनमें सिंचाई निर्माण खंड के सहायक अभियंता मानसिंह चंदेल के स्थान पर निरीक्षक विधिक बाट-माप तालबेहट, सिंचाइ निर्माण खंड प्रथम के सहायक अभियंता दुर्गा प्रसाद अवस्थी की जगह खंड शिक्षा अधिकारी बार संतोष कुमार वर्मा,
विज्ञापन
सिंचाई निर्माण खंड प्रथम के सहायक अभियंता जटाशंकर के स्थान पर उप निबंधक ललितपुर अशोक कुमार, किसान इंटर कॉलेज बिरधा पर जिला उद्यान अधिकारी सुघर सिंह व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी में बच्चूलाल गुप्ता को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसके अलावा एक अफसर को शहर का परीक्षा केंद्र दूर लग रहा है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक से ड्यूटी बदलने की मांग की है। पिछले दिनों एसडीएम पाली प्रियंका सिंह ने पटेल ग्रामोत्थान इंटर कॉलेज बनयाना का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट नदारद मिले थे।
यही नहीं, कई अन्य केंद्रों पर भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट लेटलतीफ पहुंच रहे हैं। वहीं, सचल दल के निरीक्षण भी अफसरों की मनमानी से प्रभावित हो रहे हैं। दूरदराज के परीक्षा केंद्रों पर कम ही निरीक्षण हो पा रहे हैं।
पीछे नहीं हैं शिक्षक
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अकेले अफसर ही नहीं, बल्कि शिक्षक भी उदासीन बने हुए हैं, इससे परीक्षा की व्यवस्थाएं बनाने में कठिनाइयां आ रही हैं। परीक्षा के पहले दिन तो बड़ी संख्या में कक्ष निरीक्षक विभिन्न केंद्रों पर कम पड़ गए थे।