{"_id":"68925a273b4a5b7d280eb139","slug":"tension-in-the-village-after-the-murder-of-the-shopkeeper-pac-deployed-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-140367-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुकानदार की हत्या के बाद गांव में तनाव, तैनात की गई पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुकानदार की हत्या के बाद गांव में तनाव, तैनात की गई पीएसी
विज्ञापन
ललितपुर/मड़ावरा। थाना मड़ावरा के ग्राम हंसरी में सोमवार शाम को दुकानदार राजेंद्र सिंह की लाठी-डंडों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इससे गांव में तनाव है। यहां डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। वहीं, मड़ावरा पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है।
राजेंद्र सिंह पर उसके परिवार के चचेरे भाई सहित 12-15 लोगों ने लाठी-डंडा व पत्थरों से हमला कर दिया था। इससे राजेंद्र सिंह की मौत हो गई थी। थाना मड़ावरा के संवेदनशील गांवों में शुमार हंसरी में हत्या से गांव में हड़कंप मच गया और स्थिति तनाव पूर्ण हो गई थी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर हंसरी में रात के समय ही आसपास के थानों से पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया था। साथ ही पुलिस लाइन से डेढ़ सेक्शन पीएसी बल भी गांव में तैनात कर दिया गया, जोकि गांव में सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही है।
वहीं, थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में मंगलवार दिनभर पुलिस फोर्स भ्रमणशील रहा। गांव के चौराहे और तिराहों सहित मृतक के घर के आसपास भी पुलिस तैनात रही। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र के सिर, चेहरा और नाक पर चोटें हैं। सिर पर हुआ हमला उसकी मौत का कारण बना। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव में पहुंचा। यहां थाना गिरार, मदनपुर, थाना मड़ावरा सहित पीएसी की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -
13 पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
मृतक के भाई छोटे राजा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि चार अगस्त की शाम को उसका भाई राजेंद्र सिंह दुकान पर बैठा था, तभी गांव के छोटू उर्फ दुर्जन सिंह, जयहिंद सिंह, गोलू राजा, मनोहर सिंह, दिग्विजय सिंह, इंद्रपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संजू राजा, देवी सिंह, चंदन सिंह, सत्येंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, दर्शन सिंह लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी, पत्थर लेकर आए। सभी आरोपी उसके भाई राजेंद्र सिंह से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब परिजन आए तो हमलावरों ने उनसे भी मारपीट की। राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने रात में ही आरोपी दुर्जन उर्फ छोटू, पुष्पेंद्र, मनोहर निवासी ग्राम हंसरी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
-- -- -- --
गाली देने से मना करने पर कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक मृतक और आरोपी पक्ष एक ही परिवार के हैं। आरोपी शराब पीकर राजेंद्र को गाली दे रहे थे। जब गाली देने से राजेंद्र ने मना किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया था, जिससे राजेंद्र की मौत हो गई।
-- -- -- -
गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार कराया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव में पीएससी सहित पुलिस फोर्स तैनात है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।
केके मिश्रा, सीओ, मड़ावरा