फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ten grams of gold sold for one lakh one thousand rupees

Lalitpur News: एक लाख एक हजार रुपये में बिका दस ग्राम सोना

Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ten grams of gold sold for one lakh one thousand rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मंगलवार को सोना एक लाख रुपये को भी पार कर गया, जबकि चांदी भी एक लाख को पार करने की राह पर है। ऐसे में शादियों में सोने के जेवरात खरीदना मुश्किल हो गया है। कारोबारियों का कहना है कि शादी व अक्षय तृतीया को लेकर कम वजन वाले आभूषण तैयार करा रहे हैं।
सोने व चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। लोगों के लिए शादियों में सोने के जेवरात बनवाना काफी मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का भाव एक लाख एक हजार रुपये तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा भाव रहा है। इससे सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। सराफा कारोबारियों के अनुसार बाजार में ग्राहकी दस फीसदी ही रह गई है। वहीं, लोगों के सामने अपने बेटों, बेटियों की शादी के लिए सोने के आभूषण बनवाया काफी महंगा होने से संकट आ गया है। बहुत से लोग घरों में रखा पुराना सोना साफ करवा रहे हैं तो कोई अपनी पुरानी चेन, अंगूठी या अन्य जेवरातों से बहुओं व दामादों के लिए आभूषण बनवा रहा है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों का कहना है कि लोग घरों में रखा पुराना आभूषण दुकानों पर लाकर नया बनवा रहे हैं। हालांकि, सोना एक लाख पार होने के बाद भी दस फीसदी लोग नए आभूषण खरीद रहे हैं। बताया गया कि 22 कैरेट सोने का रेट मंगलवार को 92 हजार 100 रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चांदी का रेट भी 98 हजार को पार कर गया। सराफा व्यापारी संजय ड्योडिया ने बताया कि मंगलवार को सोने का भाव बढ़ने पर ग्राहकी दस फीसदी ही रह गई है। वहीं, सर्राफा व्यापारी संदीप सर्राफ ने बताया कि मंगलवार को दस ग्राम सोने के भाव एक लाख एक हजार रुपये तक पहुंच गए, जिससे ग्राहकी पर काफी असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed