फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager went missing to get vaccinated from sister on Bhai Dooj

भाई दूज पर बहन से टीका कराने गया किशोर लापता

Mon, 21 Mar 2022 09:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Teenager went missing to get vaccinated from sister on Bhai Dooj
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के गांव लालौन निवासी एक किशोर बहन से भाई दूज पर टीका कराने के लिए ललितपुर गया, लेकिन वह रेलवे स्टेशन से अचानक लापता हो गया और बहन के यहां नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला सका है। लापता किशोर के चाचा ने जीआरपी थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर भतीजे की तलाश करने की मांग की है। ।
विज्ञापन

ग्राम लालौन निवासी मदन गोपाल पुत्र जालम ने जीआरपी थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते बीस मार्च को दोपहर लगभग एक बजे उसका भतीजा राज (16) पुत्र रमेश अपनी बहन ज्योति, जो ललितपुर में नेहरूनगर मोहल्ला में पढ़ाई करती है, से भाई दूज पर टीका कराने के लिए जा रहा था। रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर उसने अपने बहन को दूसरे के मोबाइल से फोन करके बुलाया कि वह स्टेशन आ गया है। जब उसकी बहन रेलवे स्टेशन पहुंची तो वह नहीं मिला। उसने उसे काफी खोजा, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसका भतीजा घर से काला पेंट, लाल टीशर्ट, लगभग पांच फुट लंबाई और गोरा शरीर है। सिर में उसके चोट का निशान भी है। उसने जीआरपी थानाध्यक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर भतीजे को खोजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed