फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager dies by hanging on tree

पेड़ पर फांसी लगाने से किशोर की मौत

Sun, 03 Apr 2022 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies by hanging on tree
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम अर्जुन खिरिया में किशोर ने गांव के तालाब के पीछे एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर घर से ही रस्सी लेकर लकड़ियां काटने की बात कहकर गया था। जानकारी मिलने पर नाराहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नाराहट क्षेत्र के ग्राम अर्जुन खिरिया निवासी संजू (17) पुत्र सरमन रैकवार बकरियां चराता था और पिता के समोसे की दुकान पर भी सहयोग करता था। शुक्रवार की दोपहर में वह करीब ढाई बजे बकरियां चराकर घर लौटा और बकरियां बांधने के बाद वह अपनी छोटी बहन से दुकान के लिए समोसा बनाकर तैयार करने की कहते हुए जंगल से लकड़ियां लाने की बात कहकर रस्सी व कुल्हाड़ी लेकर चला गया, लेकिन वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा। वहीं उसके पिता जो मध्य प्रदेश के सागर गए थे, वह भी शाम को करीब चार बजे घर वापस लौट आए।
विज्ञापन

वहीं गांव के कुछ ग्रामीण जब तालाब के पीछे से निकले तो वहां एक पीपल के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर संजू का शव लटकता देखा और उसके परिजनों व नाराहट पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर नाराहट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि जब वह सागर गया तो सब ठीक था और उसे अंदाजा भी नहीं है कि उसके बेटे ने यह कदम किस वजह से उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने बताया कि दो बहनों में इकलौता भाई था और वह बकरियां चराता था और कभी कभी उसकी समोसे की दुकान भी संभाल लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed