फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teen hendpampo ke bharose vasundhara colony ke log

तीन हैंडपंपों के भरोसे वसुंधरा कालोनी के लोग

Sat, 09 Apr 2016 12:58 AM IST
Lalitpur
Lalitpur Updated Sat, 09 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Teen hendpampo ke bharose vasundhara colony ke log
तीन हैंडपंपों के भरोसे वसुंधरा कालोनी के लोग - फोटो : Amar Ujala
ललितपुर। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित वार्ड नंबर 8 के मुहल्ला चांदमारी की वसुंधरा कालोनी में पेयजल की समस्या गहरा गई है। यहां पाइप लाइन नहीं होने के कारण करीब पांच सौ परिवार पेयजल के लिए तीन हैंडपंपों पर निर्भर हैं, लेकिन भूजल स्तर गिरने के कारण यहां के हैंडपंपों ने भी साथ छोड़ दिया है।
विज्ञापन

मुहल्ला चांदमारी स्थित वसुंधरा कालोनी काफी बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। यह क्षेत्र अपर जोन में आता है और पठारी क्षेत्र है। इस कालोनी में करीब 500 परिवार रहते हैं। पूरे इलाके में केवल नौ सरकारी हैंडपंप लगे हुए है। वर्तमान में यहां की यह स्थित है कि केवल तीन हैंडपंप ही चल रहे हैं, बाकी हैंडपंप ड्राई हो गए हैं। चालू हैंडपंप से भी कुछ समय के अंतराल से ही पानी निकलता है। इस स्थिति में यहां पर पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन कालोनी के पीछे चांदमारी मैदान से लगे मुहल्ले में 50 से अधिक घर बने हैं। इस क्षेत्र में आधा दर्जन हैंडपंप लगे है, लेकिन इनमें से केवल एक हैंडपंप से ही पानी निकल रहा है। यह हैंडपंप भी ज्यादा समय तक साथ नहीं देता है। करीब 20 बाल्टी पानी निकालने के बाद इससे भी पानी निकलना बंद हो जाता है। लोगों को लाइन में घंटों खड़े रहकर पानी का इंतजार करना पड़ता है। सुबह करीब साढ़े 4 बजे से हैंडपंप पर लाइन लगनी शुरू हो जाती है। यहां के लोग केवल पानी के लिए ही अपना सारा दिन निकाल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कम से कम चार घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद उपयोग के लिए पानी नसीब हो पाता है। मुहल्ले के बच्चे भी धूप में पानी के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यदि प्रशासन यहां पर बड़ा बोर कराकर उसमें पंप मशीन डालकर पनघट बना दे तो लोगों को कड़ी धूप में लाइन लगाकर खड़े रहने से राहत मिल सकती है।

पाइप लाइन व हैंडपंप कुछ भी नहीं
एसडीएस स्कूल के पीछे स्थित कालोनी के हिस्से में 70 से अधिक घर बने हुए हैं। इस क्षेत्र में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं लगाया गया है और न ही पानी की पाइप लाइन की कोई व्यवस्था है। यहां के लोग अपने घरों में निजी बोर कराए हुए हैं, जिससे जलापूर्ति कर रहे हैं। भूजल स्तर गिर जाने के कारण कई लोगों के निजी बोर भी ड्राई हो गए है। ऐसे में वह पड़ोसियों के सहयोग से अपना गुजारा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अनेक बार जिला प्रशासन व जल निगम से यहां पर पेयजल के लिए पाइप लाइन डलवाने की मांग की है, लेकिन विभागीय अफसर कहते हैं उक्त कालोनी अवैध है, इसलिए पाइप लाइन नहीं बिछाई जा सकती है।

जल संस्थान का कोई आसरा नहीं
पानी की समस्या जूझ रहे लोगों को जल संस्थान द्वारा पानी के टैंकरों की सेवा भी नहीं दी जा रही है। जल संस्थान का कहना है कि लोगों की मांग पर चांदमारी में प्रतिदिन टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, लेकिन वार्ड के पार्षद समेत स्थानीय महिलाओं व पुरुषों का कहना है कि पिछले दो माह में विभाग द्वारा अब तक मात्र 3 बार ही टैंकर से पानी उपलब्ध कराया गया है। आखिरी बार टैंकर बृहस्पतिवार को आया था, तभी से मुहल्ले में ही रखा है। विभाग से कोई वापस लेने के लिए भी नहीं आया है।

 
वार्ड में पेयजल की काफी समस्या है, जिसमें से वसुंधरा कालोनी के हालात सबसे अधिक बदहाल हो चुके हैं। इक्का-दुक्का हैंडपंपों से ही पानी निकल रहा है, वह भी ज्यादा देर तक साथ नहीं देते हैं। महिलाओं व पुरुषों को पानी के लिए हैंडपंप पर घंटों लाइन में लगा रहना पड़ता है। सुबह से रात तक केवल पानी के लिए ही संघर्ष चलता रहता है। यदि प्रशासन की ओर से यहां पर 500 फुट गहरा बड़ा बोर कर दिया जाए तो लोगों को पानी की समस्या से कुछ राहत मिल सकती है।
- अशोक कुमार पंथ
पार्षद वार्ड नंबर 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed