फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teams of Madavara and Arjun Khiriya reached the finals

Lalitpur News: फाइनल में पहुंचीं मड़ावरा और अर्जुन खिरिया की टीमें

Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teams of Madavara and Arjun Khiriya reached the finals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी महोत्सव मेला में शनिवार को दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। मड़ावरा व अर्जुन खिरिया की टीमें फाइनल में पहुंच गईं। आज रविवार को यहां निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।

पहले मुकाबले में महरौनी सुपरस्टार टीम को शिकस्त देकर बाली वारियर्स अर्जुन खिरिया की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरे मैच में हिन्दुस्तान टपरियन टीम को हराकर मड़ावरा की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरा सेमीफाइनल मैच महरौनी कोतवाली टीम और अर्जुन खिरिया की टीम के बीच हुआ। अर्जुन खिरिया की टीम ने जीत दर्ज की। आखिरी मुकाबला पुलिस लाइन ललितपुर और मड़ावरा की टीम के बीच हुआ। मड़ावरा ने जीत हासिल की। अब रविवार दोपहर दो बजे इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच मड़ावरा और अर्जुन खिरिया की टीमों के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के समापन पर रविवार शाम को पुरस्कार वितरण होगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह का संचालन संजय पांडेय भारत ने किया। कमेंट्री सूर्यकांत त्रिपाठी ने की। रेफरी सलमान रजा और सुख साहब रहे। इस दौरान मेला महोत्सव प्रमुख दुष्यंत बड़ौनियां, एसडीएम राजबहादुर, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, शिक्षक राजेश रिछारिया, हृदयेश गोस्वामी, सभासद प्रेमनारायण साहू, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, सरफराज अली, आनंद त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
महरौनी के गौरव के रूप में रोहित को किया सम्मानित
महरौनी महोत्सव मेला में नगर के गौरव के रूप में रोहित चढ़ार को सम्मानित किया गया। उन्होंने प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा सीएचएसएल में समूचे देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed