फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   teachers demanded for cut reduty in quarantine centre

क्वारंटीन सेंटरों पर शिक्षकों की दुबारा लगी ड्यूटी काटी जाए

Tue, 02 Jun 2020 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
teachers demanded for cut reduty in quarantine centre
ललितपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कहा गया कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी प्रथम चक्र में विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों में लगी हुई थी, उनकी ड्यूटी द्वितीय चक्र में नहीं लगाई जाए। यदि द्वितीय चक्र में किसी शिक्षक की ड्यूटी लगा दी गई है तो उसे निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अर्चना तिवारी ने कहा कि मानव संपदा का पोर्टल लॉगिन नहीं हो रहा है। इस कारण शिक्षक अपनी - अपनी प्रविष्टियां नहीं देख पा रहे हैं। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है। शिक्षकों के चयन वेतनमान की पत्रावली कार्यालय में लंबित हैं, जिनका समय के अंदर निस्तारण किए जाने की आवश्यकता है। बीत शैक्षिक सत्र में जिले के चार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों में वितरित की गई ड्रेस की द्वितीय किस्त की धनराशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। मार्च 2020 में भेजी गई पीपीएफ की धनराशि विभिन्न बैंकों से वापस होकर लेखा विभाग में आ गई थी, उसे पुन: संबंधित अध्यापकों के खाते में भेजा जाए। एनपीएस की कटौती की धनराशि माह जुलाई 2019 से शिक्षकों के खाते में क्रेडिट नहीं की गई है।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के दौरान कुछ अध्यापकों कीा वेतन रोक दिया गया था, जिसे निर्गत किया जाए। तकनीकी कमियों के कारण ऑनलाइन चिकित्सीय अवकाश उपार्जित अवकाश पोर्टल ने स्वीकार नहीं किया है। इस कारण शिक्षकों ने उक्त अवकाश ऑफलाइन लिए थे। इसके बाद भी उक्त अवधि का वेतन रोका गया है। ज्ञापन पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के अतिरिक्त संगठन के जिला मंत्री अरुण गोस्वामी के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed