{"_id":"6a9db158a4b5007f3c0ccd43","slug":"teachers-are-the-cornerstone-of-society-and-the-nation-minister-of-state-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-162650-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शिक्षक समाज और राष्ट्र की आधारशिला-राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शिक्षक समाज और राष्ट्र की आधारशिला-राज्यमंत्री
Mon, 07 Sep 2026 12:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षक दिवस पर आरई मिशन स्कूल, चर्च के पास में प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से ''''गुरु गौरव सम्मान'''' समारोह आयोजित किया गया। इसमें जनपद के 100 से अधिक विद्यालयों के करीब 300 से अधिक प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को सम्मान-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर श्रम एवं सेवा योजना राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने शिक्षकों को समाज और राष्ट्र की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कारों से आने वाली पीढ़ी को दिशा देते हैं। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने शिक्षा के क्षेत्र में निजी विद्यालयों के योगदान को सराहनीय कहा। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा कि 100 से अधिक विद्यालयों के 300 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस का यह अवसर शिक्षकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षक अपना पूरा तन, मन और धन लगाकर दायित्व निभाते हैं। एसोसिएशन शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए लगातार कार्य कर रहा है। आने वाले समय में संगठन को मजबूत कर समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, वरिष्ठ समाज-सेवी डॉक्टर राज कुमार जैन, संजय श्रीवास्तव,किशोर मैथ्यू, राजेंद्र सिंह यादव, विजय सिंह यादव,डीएस विवेक सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। संचालन एसोसिएशन के महामंत्री ध्रुव साहू ने किया।