फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teacher salaries stopped warning Principals

शिक्षकों का वेतन रोका, प्रधानाध्यापकों को चेतावनी

Thu, 12 May 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 12 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teacher salaries stopped warning Principals
school , lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न अफसरों से प्राप्त हो रही निरीक्षण आख्या पर कार्रवाई करने का सिलसिला जारी रखा है। इस दौरान प्रधानाध्यापकों को चेतावनी व अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी महरौनी ने प्राथमिक विद्यालय देवरानकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय का शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया। स्कूल में नामांकित 115 के सापेक्ष 64 बच्चे उपस्थित मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरानकलां में 133 के सापेक्ष 76 बच्चे उपस्थित पाए गए। प्राथमिक विद्यालय बमराना में शिक्षा मित्र राहुल तिवारी निरीक्षण के समय उपस्थित हुए। प्रधानाध्यापक शिवप्रसाद व सअ आरती मोदी अनुपस्थित थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बमराना सुबह नौ बजकर 15 मिनट पर बंद पाया गया। छात्र विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। इस पर बीएसए शमीम खानम ने अनुपस्थित कर्मियों का एक दिवस का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैैं।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने ग्राम पंचायत कल्यानपुरा में चौपाल लगाई थी। इस दौरान सअ रेखा पटैरिया की शिकायत की गई थी। निरीक्षण के समय भी अनुपस्थित पाई गई। इस पर बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षिका का स्पष्टीकरण व प्रधानाध्यापक को चेतावनी के निर्देश दिए। डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव ने प्राथमिक विद्यालय सुनौनी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिड-डे मील व्यवस्था सही नहीं पाई गई। स्कूल का हैंडपंप खराब था। बच्चों का शैक्षिक स्तर न्यून पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय भीकमपुर में वर्ष 2004 से शौचालय अपूर्ण है। हैंडपंप भी खराब पाया गया। स्कूल में नामांकित 182 के मुकाबले 06 बच्चे उपस्थित मिले। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।


डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय चंद्रापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंद्रापुर में नामांकित 130 के सापेक्ष 33 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय सुनौरा में शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुनौरा में भी शैक्षिक गुणवत्ता सामान्य पाई गई। प्राथमिक विद्यालय टपरन में हैंडपंप खराब पाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उदगुवा में हैंडपंप खराब व शैक्षिक स्तर असंतोषजनक था। प्राथमिक विद्यालय कड़ेसराखुर्द में हैंडपंप खराब व शैक्षिक स्तर सामान्य पाया गया। एक अध्यापक लंबे समय से अन्यंत्र संबद्ध बताए गए। जिस पर बीएसए ने संबद्धीकरण समाप्त करने व प्रधानाध्यापक को चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed