फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Taxi union agree to one-way traffic

टैक्सी यूनियन वन-वे ट्रैफिक से सहमत

Mon, 30 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 30 Nov 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Taxi union agree to one-way traffic
ललितपुर। जिला टैक्सी एसोसिएशन की बैठक में शहर में आपे टैक्सियों संचालकों को टैक्सी संचालन में आ रही मुश्किलों पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


रविवार को एसोसिएशन की बैठक कंपनी बाग में आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन अध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए वन-वे ट्रैफिक प्रणाली को 15 दिनों के ट्रायल पर प्रभावी किया गया है। इस वन-वे प्रणाली से आम राहगीरों को काफी सुविधा हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से टैक्सियों के ठहराव के लिए शहर में पूर्व से निर्धारित टैक्सी स्टैंड वाले स्थानों को कब्जे से मुक्त कराए जाने की मांग की है।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टैक्सी में अधिक से अधिक तीन सवारियां व एक स्टाफ मान्य होगा। इसके अलावा चौथी सवारी मिलने पर संबंधित टैक्सी चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। इस पर सभी टैक्सी चालकों ने अपनी सहमति जतायी। तय किया गया कि सभी टैक्सी चालक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय जाकर किराया सूची प्राप्त करेंगे और उसी के अनुसार सवारियों से किराया लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष जमुना प्रसाद साहू, दीनदयाल साहू, विनोद जैन, राजू शर्मा, जाकिर खां, पूरन साहू, दीपक विश्वकर्मा, जयनारायण, फरीद खान, हीरा यादव, राजेंद्र चौरसिया, रामसेवक साहू, वीरेंद्र, असलम, कृष्ण बिहारी मिश्रा, सीताराम रायकवार, हरीश,

विजय, रामपाल साहू, अरविंद विश्वकर्मा, प्रदीप रजक, देशराज सिंह, मोहन दाऊ, छोटू, पूरन यादव, कल्लू, प्रदीप साहू, अरविंद नामदेव, सुरेश साहू, बिहारी, अमरचंद्र प्रजापति, जयप्रकाश, गुड्डू तिवारी, श्रीराम, दिनेश कुमार साहू आदि टैक्सी चालक व मालिक मौजूद रहे।

 
इन स्थानों पर हैं टैक्सी स्टैंड
टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि शहर में दस टैक्सी स्टैंड हैं। इनमें से स्टेशन, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, नझाई गेट, सदर कांटा, घंटाघर, महावीर प्याऊ, वीर सावरकर चौक, आजाद चौक व नदीपार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed