{"_id":"69edbe21a84341991b24a0f9190f0e96","slug":"taxi-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सियों की हड़ताल, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सियों की हड़ताल, यात्री रहे परेशान
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 21 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शनिवार को नगर में टैक्सी यूनियन ने जीआरपी के खिलाफ हड़ताल कर दी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टैक्सी संगठन ने साफ कर दिया है कि जब तक आरोपी दरोगा और सिपाही को निलंबित नहीं कर दिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, हड़ताल के कारण तांगा वालों का धंधा चमक गया।
शनिवार को टैक्सी यूनियन ने जीआरपी के एक दरोगा व एक सिपाही पर अवैध वसूली का आरोप लगाया और सुबह से हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान टैक्सी चालक एकजुट हुए और टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष गौतम यादव रानू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे पुलिस के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि रेलवे स्टेशन पर टैक्सी स्टैंड पर खड़ी होने वाली टैक्सियों से जीआरपी का एक दरोगा व एक सिपाही एंट्री फीस की मांग करता है, विरोध करने वाले टैक्सी चालकों को फर्जी तरीके से चालान करके परेशान किया जाता है। यूनियन ने जीआरपी कर्मियों की जांच कर उन्हें निलंबित करने की मांग की है। साथ ही दोषियों के निलंबित नहीं होने तक हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। ज्ञापन सौंपने वालों में दीनदयाल साहू, बब्लू, अशोक कुमार, राजू रैकवार, धर्मेंद्र, अशोक, रामपाल, हीरा, देवकी नंदन, जगदीश राजपूत,वंशीलाल, मुकेश यादव, हरीश, राहुल, आतिश पुरोहित, मूलचंद्र, गनपत, दयाराम, अनूप, माजिद, सुशील, फरीद, राजेश आदि शामिल रहे।
स्कूलों पर असर नहीं
ललितपुर। नगर क्षेत्र में दो हजार से ज्यादा टैक्सी संचालित होती हैं। सभी टैक्सी संचालक हड़ताल पर हैं, लेकिन हड़ताल से स्कूली बच्चों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शनिवार को हड़ताल के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व घंटाघर पर यात्रियों को सामान लेकर यातायात साधन के लिए परेशान होते देखा गया। वहीं, टैक्सियों की हड़ताल के कारण रिक्शा और तांगा वालों ने सवारियां ढोईं। इस दौरान यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला गया। हालांकि, टैक्सी यूनियन ने हड़ताल से स्कूली टैक्सियों को अलग रखा। स्कूली टैक्सियों के चलने से छात्रों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।