फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Taxi accident one people dead, seven injured

टैक्सी पलटने एक की मौत, सात घायल

Sat, 01 Feb 2020 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Taxi accident one people dead, seven injured
ललितपुर। बृहस्पतिवार को थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छपरट के पास देर रात एक टैक्सी पलटने से सात लोग घायल हो गए और एक वृद्ध की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम आलापुर गनपत (60 वर्ष) पुत्र रम्मा बीते बृहस्पतिवार को अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ एक टैक्सी से मड़ावरा के ग्राम साढ़ूमल में अपनी भतीजी की शादी पक्की करने के लिए गए थे। उसी दिन देर रात वह अपने परिजनों के साथ लौट रहे थे, अभी वह रात करीब साढ़े बारह बजे वह छपरट के पास पहुंचे ही थे कि उनकी टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे इसमें सवार ग्राम आलापुर निवासी गनपत (60 वर्ष) पुत्र रम्मा, थाना जाखलौन के ग्राम नयागांव निवासी जमुना (24 वर्ष) पुत्र सुजान, ग्राम आलापुर निवासी शीतल पुत्र रम्मा, सुजान (15 वर्ष) पुत्र राजू, कोतवाली के ग्राम बिरारी निवासी जगभान (35 वर्ष) पुत्र गज्जू, ग्राम आलापुर निवासी रामचरन (28 वर्ष) पुत्र शीतल, ग्राम आलापुर निवासी राजपाल (23 वर्ष) पुत्र सिकंदर एवं गोकुल (23 वर्ष) पुत्र धरमलाल गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां गनपत की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज भेज दिया गया। शुक्रवार को गनपत की झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई, परिजन उसके शव को ललितपुर ले आए, जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed