{"_id":"5d150e028ebc3e3ccb2564e3","slug":"tax-on-lalitpur-arrival-by-car-lalitpur-news-jhs1423052151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों का प्रवेश कर वसूलेगी पाली नगर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों का प्रवेश कर वसूलेगी पाली नगर पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों का प्रवेश कर वसूलेगी नगर पंचायत
आय बढ़ाने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास
अमर उजाला ब्यूरो
पाली। ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपइया’ कुछ इसी तर्ज पर अब तक नगर पंचायत पाली चल रही थी। इससे नगर के विकास के कार्य प्रभावित थे, लेकिन अब आमजन को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। नगर पंचायत वाहनों का प्रवेश कर वसूलेगी। इसके अलाव बोर्ड बैठक में अन्य प्रस्ताव पास हुए। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार चौरसिया और एसडीएम/अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई, जिसमें एक पार्षद को छोड़कर सभी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य नगर पंचायत की आमदनी बढ़ाने को लेकर था, जिसमें कई मुद्दों पर सभी ने अपने विचार रखे और सर्वसम्मति से आमदनी के विकल्पों पर मुहर लग गई।
सबसे पहले कस्बे की स्वच्छता को ध्यान में रखकर प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें पॉलीथिन पकड़े जाने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना व गंदगी फैलाने वालों पर दो सौ रुपये, सड़कों पर जानवर बांधने वालों पर सौ रुपये व सड़क पर निर्माण सामग्री डालने वाले लोगों से पांच सौ रुपये वसूला जाएगा। कस्बे की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों को प्रवेश कर के रूप में दस रुपये प्रति वाहन देने पड़ेंगे। स्थानीय वाहन चालकों को थोड़ी रियायत बरती गई है। अगर ऐसे वाहन स्वामी चाहें तो दो सौ रुपये महीने की एकमुश्त रसीद कटा सकते हैं। बिना अनुमति सार्वजनिक स्थल पर होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा।
नगर साफ सुथरा रहे, इसके लिए नगर पंचायत ने चयनित स्थल सुरक्षित कर दिए हैं। जिस पर प्रचार होडिंग्स लगाने व निजी बोरिंग करने पर लोगों को शुल्क चुकाना पड़ेगा। अब तक मकान संबंधी कई कार्य नगर पंचायत में आसानी से निपट जाते थे, लेकिन अब इनके शुल्क में भी इजाफा कर दिया गया है। नए खरीदे मकान पर बैनामा या वसीयत आदि खरीद पर शुल्क देना होगा। समय पर दर्ज नहीं कराने पर लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्षद पार्वती चौरसिया, प्रभा चौरसिया, ममता अहिरवार, रानी चौरसिया, प्रवीण पांडेय, शिवलाल रजक, राजाराम चौरसिया, नंदकिशोर चौरसिया, नारायनदास चौरसिया, लिपिक अभिषेक चौबे मौजूद रहे।
लड़की पक्ष को पानी का टैंकर मिलेगा सस्ता
नगर पंचायत चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष ने वायदा किया था कि वह बेटियों के मामा बनकर सेवा करेंगे। इसके लिए कुछ घोषणाएं भी की थीं। इसी को ध्यान में रखकर जब टैंकरों के पानी के किराये की बात आयी तो लड़की पक्ष को पानी टैंकर मुहैया कराने पर रियायत बरती गई है। प्रस्ताव में लड़का पक्ष से तीन सौ रुपये तो लड़की पक्ष से सौ रुपये प्रति रोज के हिसाब से लिए जाएंगे।