{"_id":"65f9ec6b2d410ec45a05ba36","slug":"take-preventive-action-against-those-who-influence-elections-dig-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-112116-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रभावित करने वालों पर करें निरोधात्मक कार्रवाई : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रभावित करने वालों पर करें निरोधात्मक कार्रवाई : डीआईजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को दिए। उन्होंने थाना-कोतवाली प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।
मंगलवार सुबह पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ बलवा ड्रिल कराकर पुलिस कर्मियों को अभ्यास कराया। पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्द में आपातकालीन नंबरों की सूची में सभी आपातकालीन नंबरों, स्थानीय थाना प्रभारियों आदि सभी के नंबरों को सूची में अपडेट करने को कहा।
डीआईजी ने पुलिस लाइन सभागार में पेंशनर्स के साथ गोष्ठी की और उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण करने को कहा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर थानेदारों सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने सभी वाहनों को अपडेट रखने, कंट्रोल रूम व रेडियो शाखा और यूपी-112 की शाखाओं से आपस में समन्वय स्थापित करने, पुलिस लाइन में निर्माणाधीन इमारतों सहित अन्य भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। बैठक में चुनाव को प्रभावित करने वाले, बॉर्डर पर बैरियर सघन चेकिंग करने, बीट के सिपाही व चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र के ऐसे अराजक तत्व जोकि चुनाव को प्रभावित कर सकेंगे, उन्हें चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी मोहम्मद मुश्ताक, एएसपी अनिल कुमार, सभी सर्किल के सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
12 पुलिसकर्मियों को दिया इनाम
परेड की सलामी और निरीक्षण करने के बाद अच्छा टर्नआउट करने वाले बारह पुलिस कर्मियों को डीआईजी ने नकद इनाम दिया। इसके साथ अन्य पुलिस कर्मचारियों के परेड की सराहना की।
-- -- -
पार्क के लिए चिह्नित जगह को देखा
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों के बच्चों के खेलने कूदने और उनके शारीरिक विकास के लिए पुलिस लाइन में पार्क के लिए जगह चिह्नित की गई थी। डीआईजी ने उक्त जगह का निरीक्षण किया और पार्क का निर्माण जल्द पूरा कराने की बात कही।
-- -- -- -- -- डीआईजी ने किया कोतवाली का निरीक्षण
तालबेहट। डीआईजी ने मंगलवार रात में कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, हवालात, मेस, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, समाधान दिवस रजिस्टर सहित कई अभिलेख का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अफसरों को अराजक तत्वों, शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।