{"_id":"5f1f12b68ebc3e63a3417820","slug":"take-kisan-insurance-strike-on-cm-aawas-lalitpur-news-jhs1725251149","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बीमा को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर धरना छह से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बीमा को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर धरना छह से
विज्ञापन
ललितपुर। बीते वर्ष नष्ट हुई खरीफ फसल का एक वर्ष बाद भी बीमा क्लेम का भुगतान नहीं होने से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। भुगतान नहीं होने से अब प्रगतिशील किसान जन मोर्चा ने छह अगस्त से मुख्यमंत्री आवास पर धरना- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
वर्ष 2019 में खरीफ की फसल कटाई के कुछ ही दिन पूर्व लगातार बारिश से फसल नष्ट हो गई थी। केंद्र व राज्य सरकार की टीम ने जनपद भ्रमण कर जांच की थी, जिसमें 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान तय किया गया था।
जिले में डेढ़ लाख किसानों ने फसल बीमा कराया था, इनमें से लगभग एक लाख बीस हजार किसानों को ही फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया गया। शेष किसान लगातार बीमा कंपनी व अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बीमा क्लेम का
विज्ञापन
भुगतान नहीं किया गया है। जून में किसान संगठनों ने धरना- प्रदर्शन किया, जिस पर अधिकारियों व बीमा कंपनी ने एक सप्ताह में भुगतान करने का अश्वासन दिया था। लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
अब प्रगतिशील किसान जन मोर्चा ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि अधिकारी किसानों को बीमा क्लेम से वंचित कर रहे हैं। मोर्चा ने निर्णय लिया है कि छह अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर अनशन किया जाएगा, जो न्याय नहीं मिलने तक जारी रहेगा। ज्ञापन पर अध्यक्ष बाबूलाल, ऊदलसिंह, नवनीत शर्मा, नंदलाल पहलवान, आशीष, बिरजू महाराज आदि के हस्ताक्षर हैं।