फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   take help by helpline number, safe journey

सुगम एवं सुरक्षित रेल यात्रा के लिए हेल्पलाइन नंबर का लें सहारा: नईम खान

Sun, 17 Oct 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
take help by helpline number, safe journey
मिशन शक्ति कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं व प्राचार्य - फोटो : LALITPUR
तालबेहट। राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय तालबेहट में मिशन शक्ति फेज 3.0 के अंतर्गत एक सेमिनार का आयोजन हुआ जिसमें सुरक्षित एवं सुगम रेल यात्रा पर वक्ताओं ने विचार रखे। सेमिनार में मुख्य वक्ता रेल सुरक्षा बल झांसी के नईम खान मंसूरी उपाधीक्षक रेलवे ने वर्तमान परिवेश को ध्यान में रखते हुए यात्रा करते समय, किसी भी समय किसी दुर्घटना होने या किसी व्यक्ति द्वारा शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान किए जाने पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1075,112, 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 182 तथा रेलवे कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 9454402572 के बारे में जानकारी देते हुए उनके उपयोग करने के लिए प्रेरित भी किया ।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेंद्र कुमार ने महिला हेल्पलाइन नंबर तथा रेल यात्रा के समय होने वाली परेशानियों पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर गजेंद्रनाथ ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा, वेश्यावृत्ति, कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंगभेद पर प्रकाश डाला। बाद में प्राचार्या डॉ. रीना वालिया ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई और सभी का आभार व्यक्त किया। प्राचार्या डॉ. रीना वालिया ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

अधिकारों के प्रति जागरूक रहें बालिकाएं और महिलाएं
महरौनी/ललितपुर। शनिवार को स्व. रविंद्रानंद बड़ौनियां महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेस-3 कार्यक्रम के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन नंबर पर परामर्श सत्र विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में छात्राओं को सुरक्षा के उपाय और कानूनी जानकारी के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभांरभ प्राचार्य अभिषेक रावत ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति थ्री कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें महिलाओं को सुरक्षा के तरीका व आवश्यकता पड़ने पर कानूनी जानकारियां दी जा रही हैं। लखन लाल त्रिपाठी ने कहा कि आपातकाल में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं जिन्हें कॉल कर कानूनी मदद ली जा सकती है। कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मदद करेगी। प्रियंका श्रीवास्तव ने कहा कि बालिकाओं व महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है। हरिहर मोहन तिवारी ने बालिकाओं केे कानूनी नियमों की जानकारी दी। राष्ट्रीय सेवा योजना सह- अधिकारी धर्मेंद्र सेन ने बताया कि छात्राएं वूमेन पावर लाइन -1090 , महिला हेल्पलाइन नंबर -181 ,चिकित्सा हेल्पलाइन नंबर 112 व चाइल्डलाइन नंबर 1098 पर अपनी समस्याओं को बिना किसी व्यक्तिगत जानकारी के शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाएं मेल, ट्विटर और वेबसाइड के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकतीं है। इस दौरान भरत, शिवम सोनी, संजीव कुशवाहा, मृगांक रावत आदि छात्राएं मौजूद रहीं। संचालन गौरव पटैरिया ने किया ।
महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा की शपथ दिलाई
ललितुपर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केशव देव ने कहा कि हेल्प लाइन नंबरों को जरूरत पड़ने पर निर्भय होकर सदुपयोग करें। आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य व कानूनी सहायता दी जाएगी। यह जानकारी उन्होंने शनिवार को रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय मिशन शक्ति फेस तीन के अंतर्गत महिला सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबर पर ऑनलाइन वेबिनार में दी।

मुख्य वक्ता मिशन शक्ति की सह- संयोजिका व पुस्तकालय अध्यक्ष अर्चना सूरोठिया ने कहा कि सरकारी सेवक को दहेज नहीं लेने का घोषणा पत्र देना है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर में बताया कि 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन है। इसके अलावा 181 हेल्पलाइन नंबर, 108 व 112 वन नेशन वन इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी, जिसमें आपातकालीन स्वास्थ्य व मुश्किल वक्त के लिए अविलंब सहायता तथा 1098 जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर है। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर समाधान करेगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य व कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी। महिलाएं ऑनलाइन शिकायत ई-मेल, व्हाट्सएप, पंजीकृत डाक से भी कर सकतीं है। इन सभी प्रावधानों का सदुपयोग जरूरत पड़ने पर महिलाएं निर्भय होकर करें। अंत में सभी को महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई। संचालन अनुराधा सिंह व इच्छा ओमर ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. मनीष कुमार वर्मा, डॉ. रवींद्र कुमार सरोनिया, डॉ. देवेंद्र कुमार साहू, डॉ. रीतेश कुमार खरे, डॉ. सुनील कुमार यादव, विजेंद्र सिंह, व छात्र-छात्राओं में प्रिंस राठौर, हरिचंद्र, राजेंद्र, दिव्या सिंह, वैष्णवी राठौर, रजनी गौतम, शिवांशी वैद्य, सौम्या जैन आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed