फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sweeping

निरंकारियों ने स्टेशन की सफाई की

Thu, 25 Feb 2016 12:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 25 Feb 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
sweeping
ललितपुर। गुरु पूजा दिवस पर संत निरंकारियों ने ललितपुर रेलवे स्टेशन के अंदर व बाहर के परिसर में
विज्ञापन

सफाई की।

बाबा हरदेव सिंह महाराज के निर्देशानुसार पूरे देश के रेलवे स्टेशनों में स्वच्छता अभियान सेवादल द्वारा चलाया गया। अभियान चलाने का मकसद था कि इंसान को स्वस्थ्य एवं सुंदर बनने के लिए जितना बाहर साफ रहना आवश्यक है, उतना ही अंतर मन भी साफ रहना आवश्यक है। स्टेशन प्रबधंक से स्वीकृति के बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं, मुहल्ला पिसनारी बाग में आयोजित सत्संग में निरंकारी महात्मा अमान साहू ने कहा कि गुरु चरणों में ही सच्ची भक्ति का मार्ग मिलता है। उन्होंने कहा कि गुरु हमेशा अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं।


गुरु की दी गई शिक्षा हमें व्यवहारिक जीवन में धारण करनी चाहिए। पौराणिक काल से ही गुरु को सर्वोच्च स्थान मिला है। इस दौरान सुरेंद्र निरंकारी, हरिनारायण पटेल, सरला, अंगूरी, सरला, नीलम, संगीता, विनीता, सीताराम, गुलाब, अमर सिंह, संतोष वर्मा, महेश निरंकारी, मान सिंह मीडिया प्रभारी, शीलचंद, दीपक, जमना आदि उपस्थित रहे। बता दें कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह का जन्मदिन पूरे देश के रेलवे स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाकर मनाया गया। इसके अलावा देश के साथ-साथ विश्व के सभी निरंकारी भक्तों ने बाबा के जन्म दिन पर  पौधरोपण एवं सत्संग का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed