फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suspected thief catched, tied by tree and beaten

घर में घुसे व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीटा, बाद में पुलिस को सौंपा

Tue, 29 Dec 2020 07:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
suspected thief catched, tied by tree and  beaten
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
बांसी/ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम बांसी में एक मकान में सोमवार देर रात को घुसे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम बांसी में सोमवार की देर रात को एक व्यक्ति चोरी के उद्देश्य से एक मकान में घुस गया। आवाज होने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए और उसे पकड़कर मकान के बाहर लगे एक पेड़ से रस्सियों से बांध दिया। लोगों ने उसकी खूब पिटाई भी की। ग्रामीणों ने उससे उसका नाम, पता भी पूछा, लेकिन वह उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी, बांसी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे पकड़कर चौकी ले गई। इसी दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

मोबाइल, लैपटॉप और अंगूठी चोरी की शिकायत की
बांसी चौकी के अंतर्गत कस्बा बांसी के मजरा गोविंदपुरा निवासी आशीष पुत्र भजनलाल अहिरवार ने बांसी चौकी पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि 28 दिसंबर की देर रात करीब ढाई बजे उसके गांव का एक व्यक्ति उसके घर में घुस गया और उसके दो मोबाइल, लैपटॉप और सोने की अंगूठी चुरा ली। रात में उसकी आंख खुली तो उसने चोरी कर रहे चोर को पकड़ लिया और डायल 112 नंबर पर फोन करके चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित ने बांसी चौकी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
चोरी के शक मेें ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, हो गया समझौता
बांसी में मकान में घुसे एक व्यक्ति को चोरी के शक मेें ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और फिर पुलिस के सुपुर्द किया गया था। लेकिन बाद में पता चला कि वह शराब के नशे में घर में घुसा था, इस मामले में बाद में शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच समझौता हो गया। अवधनारायण पांडेय, थानाध्यक्ष, जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed