फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Survey of rain-damaged roads begins; repairs to be carried out soon.

Lalitpur News: बारिश से खराब हुई सड़कों का सर्वे शुरू, जल्द होंगी दुरुस्त

Tue, 01 Sep 2026 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Survey of rain-damaged roads begins; repairs to be carried out soon.
ललितपुर। जनपद में बारिश से खराब हुई सड़कों की जल्द ही मरम्मत होगी। लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त व गड्ढों में तब्दील सड़कों का सर्वे शुरू कर दिया है। आकलन कर मरम्मत की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि कार्ययोजना को स्वीकृति मिलने पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में सड़कें कई जगह पानी के बहाव से कट गई हैं और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। यही हाल अधिकांश आबादी क्षेत्रों में बना हुआ है। नाली के अभाव में सड़क पर पानी भरा रहता है। इससे सड़क उखड़ गई हैं तो वहीं विशाल गड्ढे हो गए हैं। इससे चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक सुरक्षित निकलना तक मुश्किल हो जाता है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रोहित त्रिपाठी ने बताया कि सड़कों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें क्षतिग्रस्त व गड्ढों में तब्दील का आकलन कर विशेष मरम्मत की कार्य योजना तैयार की जा रही है। शासन से अनुमति मिलने पर मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed