{"_id":"66368604c003d0116d0cdd4a","slug":"supply-disrupted-due-to-carelessness-in-connecting-wires-tripping-and-faults-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-114212-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: तारों को जोड़ने में लापरवाही, ट्रिपिंग और फाल्ट से आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: तारों को जोड़ने में लापरवाही, ट्रिपिंग और फाल्ट से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका के वार्डों में चल रहा बिजली संबंधी कार्य निर्बाध आपूर्ति में रोड़ा बन रहा है। कर्मचारी नई केबल डाल रहे हैं, लेकिन पुरानी लाइन से कनेक्शन ठीक से न करने से लाइन चालू होने पर फाल्ट या अन्य समस्या हो रही है।
शहर में रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के अंतर्गत विद्युतीकरण किया जा रहा है। विभिन्न गलियों व मार्गों पर पुरानी व जर्जर लाइनों को बदलकर नई लाइन डाली जा रही है। लाइनों को ऊंचा करने के लिए अतिरिक्त खंभे भी लगाए जा रहे हैं। ठेकेदार के कर्मी लाइन तो डाल रहे हैं, लेकिन जब लाइन चालू होती है तो आपूर्ति बाधित होने लगती है। कुछ स्थानों पर ट्रिपिंग से समस्या हो जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि नई लाइन डाली जा रही है। कई बार तार ठीक से नहीं जुड़ने से फाल्ट या ट्रिपिंग हो रही है।
-- -
ट्रिपिंग से गर्मी में लोग परेशान
पारा चढ़ते ही ट्रांसफॉर्मरों पर लोड बढ़ने लगा है, इससे ट्रिपिंग होने लगी है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे आजादपुरा सहित आसपास के इलाके की बिजली गुल हो गई। करीब एक घंटे बाद रात में सप्लाई आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दिन में भी कई बार बिजली का आना जाना लगा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
-- --
नई लाइन डाले जाने के बाद तारों को ठीक से न जोड़ने से दिक्कत हो रही है। संबंधित कंपनी को पत्र भेजकर कुशल लाइनमैन लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
- संजय सागर, उपखंड अधिकारी, प्रथम