{"_id":"68dd8e640535ac34650af79f","slug":"supply-did-not-start-due-to-non-laying-of-pipeline-in-the-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-143670-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में पाइपलाइन न बिछने से सप्लाई नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में पाइपलाइन न बिछने से सप्लाई नहीं हुई शुरू
विज्ञापन
- एक माह में सप्लाई कराने का है कार्यदायी संस्था का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईवे स्थित अमरपुर मेडिकल कॉलेज में तय अवधि में कार्य पूर्ण न होने से पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी है। कॉलेज प्रशासन ने किराये से पानी लेकर अस्थायी व्यवस्थाओं के सहारे कक्षाओं का संचालन शुरू किया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। एक माह में सप्लाई शुरू होगी।
मेडिकल कॉलेज के अमरपुर स्थित भवन में लगभग चार करोड़ की लागत से पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्य कराया जा रहा है। इसमें अन्य कार्य भले हो गए हों, लेकिन अब तक डोंडाघाट से अमरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए पाइपलाइन नहीं बिछाई जा सकी है। बीते दिनों नई पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य शुरू किया गया है, जिसे पूरा होने में लगभग एक माह का समय लग जाएगा। कार्य पूर्ण होने की अवधि सितंबर के अंतिम सप्ताह तक तय की गई थी। कार्य पूर्ण न होने से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के पास स्थित बोर से किराये से पानी लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की है। इसमें मोटर डलवाकर किराये से पानी लिया है।
ये हो चुके पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य
-- -- -- -- -- -
- हाईवे से मेडिकल कॉलेज तक एक किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई।
- डोडाघाट के जल संस्थान परिसर में स्वच्छ जलाशय बनकर तैयार।
- अंतिम चरण में चल रहा पंप हाउस का निर्माण कार्य।
- मोटरें व अन्य उपकरण हो चुके उपलब्ध।
-- -- -- -- --
मेडिकल कॉलेज में पानी पहुंचाने के लिए कार्य को तीव्र गति से कराया जा रहा है। एक माह में कार्य पूर्ण कर सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।-मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगरीय इकाई
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, समय से कक्षाएं शुरू हो सकें। इसके लिए पास के ही बोर मालिक को पानी का भुगतान कर कक्षाएं शुरू कराई गई हैं।- डॉ. मयंक शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज