फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   suicide, student

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Sat, 23 Oct 2021 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
suicide, student
suicide.jpg - फोटो : suicide.jpg
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरा लुहर्रा में ग्यारहवीं के छात्र ने मानसिक बीमारी के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा के ग्राम डोंगरालुहर्रा निवासी नीरेंद्र सिंह लोधी (17) ग्यारहवीं का छात्र था और वह कुछ समय से मानसिक बीमारी से पीड़ित था। परिजनों द्वारा उसका जिला मुख्यालय पर उपचार कराया जा रहा था। परिवार के लोग उसे झाड़फूंक के लिए कई स्थानों भी ले गए, लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हुआ। बीते रोज बृहस्पतिवार की रात को वह अपने घर में अटारी में था, तभी उसके परिजन कुछ सामान उठाने के लिए उसके कमरे में आए, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। जब आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज भी नहीं आई तो दरवाजे की ओट से देखा तो वह म्यांरी पर रस्सी के बने फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इस पर अन्य परिजनों ने मौके पर पहुुंचकर किसी प्रकार दरवाजा खोला और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा उत्तम सिंह ने बताया कि उनके भतीजे नीरेंद्र को मानसिक बीमारी थी, जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी है। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने स्वेच्छा से मौत को गले लगाने की बात भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed