फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students will study through digital board in smart class

Lalitpur News: स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड से छात्र-छात्राओं की होगी पढ़ाई

Fri, 10 May 2024 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Students will study through digital board in smart class
ललितपुर। अब डिजिटल बोर्ड से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षक शिक्षण कार्य कराएंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डिजिटल बोर्ड का शुभारंभ किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय सतौरा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने विद्यालय में स्मार्ट क्लास और डिजिटल बोर्ड का शुभारंभ किया। स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद डिजिटल बोर्ड पर हस्ताक्षर कर उसका शुभारंभ किया। बीएसए ने बताया विद्यालय का परिवेश उनकी सभी अपेक्षाओं की पूर्ति करता है। सभी को इससे प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनपद में शैक्षिक स्तर को और उठाने में सभी अपना योगदान दें। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश लिटौरिया, खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला और मंत्री अरुण गोस्वामी ने संबोधित करते हुए स्मार्ट क्लास और डिजिटल बोर्ड से यहां अध्यनरत छात्र-छात्रओं को शिक्षण कार्य कराने में शिक्षकों को काफी सहूलियत होने और सवाल व प्रश्नों के उत्तर समझने में मदद मिलने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक श्रीवास्तव ने विद्यालय में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद बीएसए ने विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को पुस्तक वितरित की। संतोष रजक, अर्चना तिवारी, अनूप सैनी, शीलचंद जैन, प्रीति श्रीवास्तव, प्रीति विश्वकर्मा, सुनीता श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed