फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students will get a chance to correct their shortcomings before the board exams.

Lalitpur News: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को मिलेगा कमियां सुधारने का मौका

Mon, 09 Dec 2024 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Students will get a chance to correct their shortcomings before the board exams.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा। इसके लिए कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। कमजोर विद्यार्थियों को अपनी कमियों में सुधार करने का मौका मिलेगा और विद्यालय स्तर पर भी उनकी तैयारियों को दुरुस्त कराया जा सकेगा।
24 फरवरी से 12 मार्च तक होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 के 17107 और इंटरमीडिएट के 13858 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही है। बोर्ड परीक्षा में राजकीय विद्यालयों का प्रदर्शन सुधारने की कवायद राज्य परियोजना ने शुरू कर दी है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के शैक्षिक स्तर का आकलन करने, सीखने के परिणामों में वृद्धि करने तथा उनकी अंतिम परीक्षाओं की तैयारी को सशक्त बनाने के लिए यह परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा 9-10वीं में गणित एवं विज्ञान और 11वीं व 12वीं में गणित, भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। कमजोर छात्र की एक माह तक अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर उसे दोबारा परीक्षा में शामिल होने के योग्य तैयार किया जाएगा। एक माह बाद फिर से परीक्षा होगी, जिसमें ये छात्र शामिल होंगे। अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस परीक्षा को कराने की कवायद शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व यह परीक्षा कराई जाने के लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed