{"_id":"614e27e98ebc3e0b4b4c9333","slug":"students-must-attand-their-school-regularly-lalitpur-news-jhs205132881","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीना की प्रेरक कहानी से प्रेरणा लेकर रोज आएं छात्र-छात्राएं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीना की प्रेरक कहानी से प्रेरणा लेकर रोज आएं छात्र-छात्राएं स्कूल
विज्ञापन
मीना के जन्मदिन पर अतिथि व प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राएं
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। तहसील पाली के अंतर्गत ग्राम सिमरधा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मीना चुुनी गई छात्रा का जन्मदिन मनाया गया, साथ ही प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर बच्चों को हर रोज स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर बच्चों ने कक्षा सात की छात्रा अल्पना को मीना चुनकर उसे माला पहनाया और कैप लगाकर उसका स्वागत किया। मीना ने केक काटा और सभी बच्चों को मिठाई खिलाई। मीना के जन्मदिन पर विद्यालय में कविता पाठ व मीना की प्रेरक कहानी पर पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न हुई। कहानी वाचन में कक्षा छह के छात्र राज अहिवार, कविता पाठ में कक्षा आठ की छात्रा सुमन और पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा चांदनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विजेता छात्र-छात्राओं को एसडीएम रमेश चंद्र ने पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि बच्चों के बीच आकर उन्हें भी अपने बचपन की यादें ताजा हो गईं। कहा कि जब वह पढ़ते थे, तो इतनी सुविधाएं नही थीं। आज आपको हर तरह की सुविधाएं सरकारी विद्यालय में प्राप्त हो रही हैं। अत: सभी बच्चों को मीना से प्रेरणा लेकर रोज विद्यालय आना चाहिए। एक अच्छा नागरिक बनकर समाज हित में राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी महेंद्र चौरसिया, एआरपी अमित बबेले, प्रधानाध्यापक जगदीश चौरसिया, सुख सिंह राजपूत, अमित यादव, भावना ताम्रकार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन व आभार विनय ताम्रकार ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राएं- फोटो : LALITPUR
विज्ञापन