फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Students entangled in the questions of sandhi, compound and inflections of Sanskrit

Lalitpur News: संस्कृत के संधि, समास और विभक्तियों के प्रश्नों में उलझे छात्र

Thu, 29 Feb 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students entangled in the questions of sandhi, compound and inflections of Sanskrit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट का अर्थशास्त्र का पेपर हुआ। पंजीकृत 3740 के सापेक्ष 3551 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 189 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का चित्रकला का पेपर हुआ, इसमें 6076 के सापेक्ष 5781 परीक्षार्थी शामिल हुए और 295 अनुपस्थित रहे। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
35 केंद्रों पर बुधवार सुबह हाईस्कूल की संस्कृत और 38 केंद्रों पर इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र की परीक्षा हुई। संस्कृत के 923 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 832 परीक्षार्थी शामिल हुए और 91 ने परीक्षा छोड़ दी। इंटर के अर्थशास्त्र के पेपर में 2817 के सापेक्ष 2719 परीक्षार्थी उपस्थित व 98 अनुपस्थित रहे। संस्कृत के सवालों ने विद्यार्थियों को खूब उलझाया। संधि, समास और विभक्तियों से जुड़े सवाल पर परीक्षार्थी फंस गए। वहीं, अर्थशास्त्र में राष्ट्रीय आय व आर्थिक कल्याण के बीच अंतर के सवाल सहित अन्य सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया।
विज्ञापन

दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का चित्रकला का पेपर हुआ। चित्रकला प्राविधिक में पंजीकृत 63 के सापेक्ष 55 परीक्षार्थी शामिल हुए और आठ अनुपस्थित रहे, जबकि चित्रकला आलेखन में 6013 के सापेक्ष 5726 परीक्षार्थी उपस्थित व 287 ने परीक्षा को छोड़ दी। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा, जबकि सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट सहित सचल दल भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
संस्कृत का पेपर देने वाले कक्षा 10वीं के छात्र जुगल ने कहा कि पेपर कुछ कठिन आया था, लेकिन पूर्व में तैयारी करने से प्रश्नों का उत्तर लिखने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
------
कक्षा 12वीं के छात्र सौरभ ने बताया कि अर्थशास्त्र का पेपर सामान्य था। अनैच्छिक बेरोजगारी, राजस्व घाटा जैसे सवाल आए थे, जबकि कुछ सवालों को घुमाकर पूछा गया था। पेपर अच्छा गया है।

-----------
कक्षा 12वीं के छात्र आकाश ने बताया कि कुछ सवाल उलझाने वाले थे, लेकिन अन्य प्रश्न सरल थे, जिनके उत्तर सही तरीके से लिखकर आया हूं।
----------
कक्षा 12वीं के छात्र पुष्पेंद्र ने बताया कि अर्थशास्त्र के पेपर में पूछे गए प्रश्न कोर्स के अंदर से ही आए थे। सवाल काफी सरल थे।
----------
परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सचल दल सहित सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। अब तक बोर्ड की परीक्षा में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed