फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Student made a model to generate electricity using foot pressure

Lalitpur News: छात्र ने बनाया पैरों के दबाव से बिजली बनाने का मॉडल

Sun, 08 Feb 2026 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Student made a model to generate electricity using foot pressure
विज्ञान प्रतियोगिता जिज्ञासा में हासिल किया दूसरा स्थान, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएगा प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी में पढ़ने वाले छात्र सचिन ने पैरों के लगाए बल से बिजली उत्पन्न करने का मॉडल बनाकर जिज्ञासा प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। अब सचिन राष्ट्रीय स्तर की जिज्ञासा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय स्टाफ ने उसे सम्मानित किया।
ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पनारी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सचिन विश्वकर्मा कक्षा 8वीं का छात्र है। विज्ञान शिक्षक मोहम्मद जाकिर के मुताबिक, सचिन की विज्ञान में खास रुचि है। हाल ही में मोटर इंडिया फाउंडेशन एवं अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता जिज्ञासा आयोजित हुई थी। इसमें सचिन ने द्वितीय स्थान हासिल कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न प्रदेशों से करीब 42 मॉडल प्रदर्शित किए गए थे। इसमें सचिन ने पैरों के दबाव से बिजली बनाने वाला मॉडल प्रस्तुत किया था। इस मॉडल में लोगों के चलने पर उनके पैरों द्वारा लगाए गए बल (दबाव) का उपयोग कर बिजली उत्पन्न किया जाता है। ऊर्जा संकट के समाधान की दिशा में इसे एक बेहतरीन छात्र नवाचार माना गया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद सचिन का चयन नेशनल लेवल (राष्ट्रीय स्तर) की जिज्ञासा प्रतियोगिता के लिए हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन के मॉडल की उपयोगिता को देखते हुए हुंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन की ओर से 9-10 फरवरी को दिल्ली में आयोजित होने वाले विज्ञान मेले इनोफेस्ट के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है। छात्र की इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय में उसका सम्मान किया गया। शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्या वाहिनी की ओर से संजीव पटेल, नीरज शर्मा, प्रधानाध्यापिका सीमा जैन, प्रतिभा यादव, सीमा जैन, तारा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed