फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   student hanged himself

इंटरमीडिएट का छात्र ने फांसी लगाकर झूला

Sat, 04 Jul 2015 12:31 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 04 Jul 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
student hanged himself
ललितपुर। महरौनी के एक कालेज में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट के एक छात्र ने कोतवाली क्षेत्र के गांव बम्हौरी के निकट महुए के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की जेब से बरामद डायरी में स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी हुई है। परिजन छात्र के इस आत्मघाती कदम को लेकर सकते में हैं।
विज्ञापन




कोतवाली अंतर्गत ग्राम बम्हौरी, रघुनाथपुरा और पनारी के बीच स्थित छापर के ताल में लगे महुए के पेड़ पर शुक्रवार सुबह युवक का शव रस्सी के सहारे लटका पाया गया था। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआइना कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की जेब से एक पर्स बरामद किया गया, जिसमें डायरी, 1565 रुपये नकद व पेन रखा हुआ था। डायरी में स्वेच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी हुई थी। डायरी में अंकित मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। दोपहर में कोतवाली पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त सोनू पटेल (22 वर्ष) पुत्र धर्मदास उर्फ धरमू निवासी ग्राम बुदनी थाना मड़ावरा के रूप में की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोनू महरौनी स्थित एक कालेज में इंटरमीडिएट में पढ़ता था। बुधवार सुबह दस बजे पिता से फीस लेकर कालेज जाने की बात कहकर घर से निकला था, तभी से वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि सोनू के समक्ष आत्महत्या करने की कोई वजह नहीं थी, फिर किन परिस्थितियों में उसे यहां आकर यह कदम उठा लिया? इस सवाल को लेकर परिजन हैरत में हैं। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व हुआ था दादी का एक्सीडेंट
तीन दिन पहले सोनू अपनी दादी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर प्यासा गांव से घर की ओर लौट रहा था। रास्ते में स्थित ग्राम साढ़ूमल के नजदीक उसकी बाइक अचानक असंतुलित होकर गिर गई थी, जिससे दादी गंभीर घायल हो गई थी। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया था, पैर में गंभीर चोटों के कारण उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदकुशी के इरादे से यहां आया था छात्र!
घटनास्थल के हालात से ऐसा प्रतीत होता है कि छात्र आत्महत्या के इरादे से यहां आया था। इसके लिए उसने नई प्लास्टिक की रस्सी खरीदी और वह पर्स भी नया प्रतीत हो रहा है, जिसमें सुसाइट नोट लिखा गया है। लेकिन, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है कि आत्महया के लिए उसने यह जगह क्यों चुनीं?





महिला के साथ की छेड़छाड़
ललितपुर। मड़ावरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने गांव के दो युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का आरोप है कि पांच जून को गांव के लाखन और सुजान पुत्रगण सीताराम ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया था, विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मड़ावरा पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed