फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Strict crackdown on religious fanatics: Divisional Commissioner

धार्मिक उन्मादियों पर सख्ती से नकेल कसें: मंडलायुक्त

Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Strict crackdown on religious fanatics: Divisional Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण होना चाहिए। उन्होंने धार्मिक उन्मादियों पर नकेल लगाने के निर्देश दिए। वह शनिवार को थाना समाधान दिवस में बोल रहे थे।
कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में अचानक मंडलायुक्त डॉ आदर्श सिंह और डीआईजी कलानिधि नैथानी आ गए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनी और लोक सभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में डीएम व एसडीएम से जानकारी ली। तीन शिकायती पत्रों में एक का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम श्रीराम यादव, सीओ कुलदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-----------तीन शिकायतों में दो का निस्तारण कराया
बानपुर। सीओ चकबंदी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह परिहार ने शिकायतें सुन उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। राजस्व संबंधी शिकायतों पर टीम का गठन किया, जिससे दो का मौके पर निस्तारण हो गया। इस दौरान कानूनगो लाल सिंह, अशोक दीक्षित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----------एएसपी ने एक शिकायत का कराया निस्तारण
बालाबेहट। एएसपी अनिल कुमार व सीओ रक्षपाल सिंह ने एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को कहा। इस मौके पर प्रधान दौलत राम साहू, सुमित कटारे, महेश नगाइच, सनमान सिंह, काशीराम अहिरवार, लाखन यादव, उप निरीक्षक मनोज मिश्रा, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, शैलेंद्र चौहान, सीमा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed