फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Stress and obesity reduction initiative

तनाव दूर करने व मोटापा घटाने की पहल

Sat, 06 Jun 2015 01:03 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Stress and obesity reduction initiative
ललितपुर। तनाव दूर करने के साथ ही मोटापा घटाने के उद्देश्य से पुलिस
विज्ञापन
अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड में योगाभ्यास का प्रावधान किया है। शुक्रवार को पुलिस लाइंस प्रांगण में परेड के बाद इसकी शुरूआत की गई।


जनता की सुरक्षा के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहकर कार्य करना होता है। किसी भी समय कहीं से भी आपराधिक घटना अथवा दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचना होता है। इसके साथ ही उन पर अभिलेखीय कार्य संपादित करने का जिम्मा होता है। असमय खानपान, अनिद्रा और एक ही स्थान पर खड़े और बैठे रहने के कारण पुलिस कर्मियों में तनाव की स्थिति बनी रहती है। शारीरिक विषमताएं भी बढ़ जाती हैं। परिणामस्वरूप अनेक पुलिस कर्मी मोटापे के शिकार बन जाते हैं।

 पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने अधीनस्थों को योग से जोड़कर स्वस्थ रखने की योजना तैयार की है, जिसके तहत प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक परेड के बाद योगाभ्यास कराने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार सुबह इसकी शुरूआत की गई। पतंजलि योग समिति के जिला संयोजक योग शिक्षक अरविंद कुमार जैन के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार की योग क्रियाएं करायी गईं तथा उक्त क्रियाओं से शरीर एवं मस्तिष्क को होने वाले लाभ की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed